{"_id":"629a4c459b3b1c7675515af0","slug":"the-team-arrived-to-investigate-the-development-works-bijnor-news-mrt5914155189","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम
विज्ञापन
अफजलगढ़ की पंचायत रसूलपुर आबाद में पूर्व ग्राम प्रधान के विकास कार्यों की जांच करती जांच टीम।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम
अफजलगढ़। ब्लॉक क्षेत्र की पंचायत रसूलपुर आबाद में ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व प्रधान की ओर से कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए टीम पहुंची। इस मौके पर ग्रामीणों सहित शिकायतकर्ता व ग्राम प्रधान मौके पर मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान बलकार सिंह के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने व धांधली का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत डीएम से कर जांच की मांग की गई थी। शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर बिजनौर से पहुंची टीम ने विकास कार्यों की जांच की। टीम में पहुंचे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण लाभ सिंह, कृष्ण लाल, रोहित ने पूर्व ग्राम प्रधान बलकार सिंह की ओर से उनके कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए विकास कार्यों की जांच कराने की डीएम से मांग की थी।
ग्रामीणों ने कुल 11 बिंदुओं पर शिकायत की थी, जिसमें सीसी रोड, नाला निर्माण, पुलिया निर्माण संबंधित कराए गए। कार्यों में मानक अनुरूप सामग्री न लगाने तथा सीसी रोड व नालों का एक बार निर्माण कर उसको दो बार करना दर्शाया गया। सड़कों के निर्माण में कंकरीट के स्थान पर अवैध खनन कर मोटा पत्थर डाला गया। जांच अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि चार शिकायतों का सत्यापन कर लिया गया है। अन्य बिंदुओं पर वित्तीय अभिलेख देखने के बाद रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। इस मौके पर जांच टीम में सीवीओ विजेंद्र सिंह के अलावा पंचायत सचिव शुभम चौहान, टीए नन्हे सिंह आदि मौजूद रहे।