फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The struggle will continue till the end of TET mandatory and UPS, NPS: Vijay Bandhu

टीईटी अनिवार्यता व यूपीएस, एनपीएस की समाप्ति तक जारी रहेगा संघर्ष : विजय बंधु

Mon, 16 Feb 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The struggle will continue till the end of TET mandatory and UPS, NPS: Vijay Bandhu
बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में पेंशन क्रांति महासम्मेलन को संबो​धित करते वक्ता। संवाद
बिजनौर। टीईटी अनिवार्यता एवं एनपीएस-यूपीएस व निजीकरण के विरोध में रविवार को इंदिरा बाल भवन में पेंशन क्रांति महासम्मेलन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा टीईटी अनिवार्यता एवं एनपीएस-यूपीएस काले कानून है, जिसका विरोध निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन

विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संविधानिक अधिकार है। इसके लिए संगठित होने की आवश्यकता है। सरकार हमारी मांगे तभी मांगेगी, जब हम संगठित होकर लड़े। उन्होंने अपने संबोधन से कर्मचारियों, शिक्षकों में हक के लिए लड़ने का जोश भरा। ईआरईएफ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीक सिंह एवं डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि अटेवा पुरानी पेंशन बहाली के लिए ईमानदारी से शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए संघर्षरत है। हम अटेवा के संघर्ष के साथ है।
विज्ञापन

विद्युत प्राविधिक कर्मचारी संघ के पश्चिमांचल महासचिव अभिमन्यु कुमार व ऑल इंडिया पटवारी एवं कानूनगो के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम मूरत यादव व उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संविधानिक अधिकार है। इसके लिए अंत तक संघर्ष जारी रहे। राजकीय वाहन चालक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रिजवान सिद्दीकी एवं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री ठाकुर विश्वपाल सिंह ने अटेवा के संघर्ष की तारीफ की और हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह के संचालन में हुए पेंशन क्रांति महासम्मेलन में जितेंद्र कुमार गुर्जर, मुकेश रतौडी, जगमोहन, विकास कुमार शर्मा, दुष्यंत कुमार, सुधीर कुमार यादव, नितिन कुमार, सुभाष चंद्र यादव, दीपक गुप्ता, करतार सिंह, आफताब अहमद, मनोज कुमार कौशिक आदि मौजूद रहे।

बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में पेंशन क्रांति महासम्मेलन को संबोधित करते वक्ता। संवाद

बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में पेंशन क्रांति महासम्मेलन को संबोधित करते वक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed