फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The story of kidnapping turned out to be false

अपहरण कर लेने की रचीझूठी कहानी

Tue, 19 Jul 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The story of kidnapping turned out to be false
झूठी निकली बालक के अपहरण की कहानी
विज्ञापन

बढ़ापुर। कस्बे के मोहल्ला पठानान निवासी एक बालक ने परिजनों की डांट से बचने के लिए दो बाइक सवारों द्वारा उसका अपहरण कर लेने की झूठी कहानी रची। पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ।

कस्बे के मोहल्ला पठानान निवासी मुफ्ती मोहम्मद शाहिद के 11 वर्षीय पुत्र अबूकर ने रविवार रात देर से घर पहुंचने पर परिजनों की डांट से बचने के लिए उनको बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था कि बाइक से वहां पहुंचे दो लोगों ने उसका मुंह दबाकर बाइक पर बैठा लिया। कस्बे के पूर्वी दिशा स्थित कलवा वीर मंदिर के समीप एक गन्ने के खेत में ले गए जहां उसको यूकेलिप्टस के एक पेड़ में रस्सी से बांध दिया गया। रस्सी की पकड़ ढीली होने पर वह वहां से भागकर पहुंचा। बालक के पिता मुफ्ती मोहम्मद शाहिद ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर ने पुलिसकर्मियों के साथ देर रात्रि तक बालक को साथ में लेकर बालक द्वारा बताए स्थान व आसपास खेतों में कथित बाइक सवारों की छानबीन कराई। इस दौरान पुलिस ने कलवा वीर मंदिर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी, लेकिन उसमें भी कोई सफलता नहीं मिली। इस कहानी में उस समय नया मोड़ आया जब बालक अबूकर ने पुलिस को बताया कि रविवार रात्रि वह अपने एक दोस्त के साथ कस्बे में वीडियो गेम खेलने गया था। गेम खेलते समय उसको काफी देर हो गई थी जिसपर उसे लगा कि देर होने पर उसके परिजन उसको डांटेंगे , इसलिए डांट से बचने के लिए उसने ऐसा किया। थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर ने बताया कि बालक ने देर होने पर परिजनों की डांट से बचने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed