फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The son and mother of the ex-pradhan were injured in DJ dispute in a village of Bijnor

बिजनौर में होली पर दबंगई: डीजे बजाने से रोका तो चलाई गोली, पूर्व प्रधान का बेटा और मां घायल, ये है पूरा मामला

Thu, 09 Mar 2023 08:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Mar 2023 08:12 PM IST
सार

बिजनौर में होली पर दबंगई : एक गांव में डीजे बजाने से रोका तो आरोपियों ने गोली चला दी। वहीं, पूर्व प्रधान का बेटा और मां गोली लगने से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
The son and mother of the ex-pradhan were injured in DJ dispute in a village of Bijnor
गोली मारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

होली पर डीजे बजाने के विवाद में दबंगों ने पूर्व प्रधान के पुत्र पर गोली चला दी, जिसे बचाने के चक्कर में उसकी दादी को भी गोली लग गई। घायल दादी-पोते को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


बिजनौर जनपद में नहटौर क्षेत्र के ग्राम अब्दुल खालिकपुर बलराम उर्फ पुट्ठी पुट्ठा में बुधवार को गांव का ही राहुल पड़ोसी गांव में होली के जुलूस में डीजे बजाता हुआ घर लौट रहा था। जिसका गांव के ही प्रशांत पुत्र विजयपाल ने विरोध किया और लेकिन आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। पूर्व प्रधान संजीव ने दोनों को शांत करने का प्रयास किया तो आरोपी पूर्व प्रधान से ही भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीजे बंद कराते हुए दोनों पक्षों को शांत करा दिया। 
विज्ञापन


वहीं रात को करीब साढ़े आठ बजे प्रशांत अपने पिता विजयपाल पुत्र धर्म सिंह, विमल पुत्र शंभू सिंह और जितेंद्र पुत्र भूपेंद्र के साथ पूर्व प्रधान के घर पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान प्रशांत ने पूर्व प्रधान के पुत्र प्रयांशु पर तमंचे से फायर कर दिया, जिसे बचाने के चक्कर में प्रधान की मां राजेश्वरी देवी पत्नी अमर सिंह घायल हो गई। प्रयांशु भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli News: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, मची चीख-पुकार, 20 से ज्यादा यात्री घायल

गोली की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने राजेश्वरी देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: Meerut: होली के दिन लापता हुई बच्ची का शव दूसरे दिन नाले से बरामद, गोद में उर्वी को लेकर बिलखता रहा पिता

प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि प्रशांत, विजयपाल, विमल और जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed