फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The situation became worse due to humidity and heat

Bijnor News: उमस और गर्मी से हुआ हाल बेहाल

Tue, 30 Sep 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The situation became worse due to humidity and heat
बिजनौर में तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाती स्कूटी सवार महिला। संवाद
बिजनौर। इस बार भाद्रपद में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी का कम अहसास हुआ। मगर, भाद्रपद बीतने के बाद अब लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

पिछले साल 28 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था। लेकिन, इस बार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन भर गर्मी और उमस लोगों को सता रही है। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। इस वर्ष 20 सितंबर के बाद अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं हुआ। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी एक सप्ताह तेज गर्मी होने की संभावना है।
विज्ञापन

बुजुर्ग बोले, कंबल ओढ़कर देखने जाते थे रामलीला : बुजुर्ग इंद्रकुमार, ब्रजपाल, गिरीवर आदि का कहना है मौसम में बहुत परिवर्तन हो गया है। करीब 20 साल पहले तक इन दिनों में रामलीला देखने कंबल ओढ़कर जाते थे। क्योंकि, उन दिनों रात में ठंड रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed