फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The sisters tied the sutras to the brothers

बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर की दीर्घायु की कामना

Tue, 04 Aug 2020 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
The sisters tied the sutras to the brothers
बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने भी उन्हें उपहार और दक्षिणा आदि देकर उनकी आजीवन रक्षा करने का संकल्प लिया।
प्रत्येक वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद घरों में ही पकवान बनाए। बहनों ने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु, खुशहाली की कामना की। इस दौरान भाइयों ने भी उन्हें रक्षा का वचन दिया और उपहार प्रदान किए।
विज्ञापन

सोमवार को सड़कों पर भारी भीड़ रही। कई बार जाम जैसे हालात बन गए। बस में महिलाओं ने विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा की। बिजनौर डिपो के बस स्टेशन इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर दो अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से तीन अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कराई गई। सुबह से दोपहर तक बस अड्डे पर महिलाओं का आवागमन जारी रहा। दोपहर के बाद भीड़ थोड़ा कम होने लगी। उन्होंने बताया कि बिना मास्क लगाए किसी भी यात्री को बसों में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। सोमवार को यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बिजनौर डिपो की लगभग 75 बसें संचालित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में मिठाई और राखी की दुकान पर भीड़ रही। कई दुकान की मिठाई दोपहर में ही खत्म हो गई।

बिजनौर में रक्षाबंधन पर रोडवेज पर यात्रियों की उमड़ी भीड़।

बिजनौर में रक्षाबंधन पर रोडवेज पर यात्रियों की उमड़ी भीड़।- फोटो : BIJNOR

अफजलगढ़ में भाईयों का तिलक कर राखी बांधती बहन।

अफजलगढ़ में भाईयों का तिलक कर राखी बांधती बहन।- फोटो : BIJNOR

नगीना में रोडवेज बस स्टैंड पर बस में बैठने के लिए सवारियों में मची आपाधापी।

नगीना में रोडवेज बस स्टैंड पर बस में बैठने के लिए सवारियों में मची आपाधापी।- फोटो : BIJNOR

नगीना में बहन से राखी बंधवाने के बाद उपहार देता भाई।

नगीना में बहन से राखी बंधवाने के बाद उपहार देता भाई।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed