{"_id":"69b5a190bab183af860fb2fe","slug":"the-shopkeeper-says-buy-fertilizer-from-the-same-place-from-where-you-bought-medicine-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-174495-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दुकानदार कहते हैं, जहां से दवाई ली, वहीं से खाद लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दुकानदार कहते हैं, जहां से दवाई ली, वहीं से खाद लो
विज्ञापन
धामपुर। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के पदाधिकारी शनिवार को किसानों के विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर चीनी मिल गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह से मिले। कार्यकर्ताओं ने वसंतकालीन गन्ने की बुवाई के लिए गन्ना समिति और मिल की ओर से सामान्य गन्ने का बीज सरकारी रेट उपलब्ध कराने की मांग की। बताया कि चीनी मिल द्वारा किसानों को रोगरहित दवाई उपलब्ध कराई जा रही हैं लेकिन जब किसान किसी प्राइवेट दुकान से खाद लेने के लिए जाता है तो प्राइवेट दुकानदार खाद देने से मना कर रहे हैं। कहते हैं कि जहां से उन्होंने दवाई ली है, वहीं से ही खाद भी लो।
उन्होंने किसानों को गन्ना आपूर्ति पर चीनी मिल के प्रेसमड निशुल्क उपलब्ध कराए जाने की मांग की। कहा कि किसानों को बोनस के रूप में गन्ना सप्लाई के आधार पर चीनी फ्री में उपलब्ध कराई जाए, जिससे किसानों का भला हो।
इस दौरान अध्यक्ष हरीराज सिंह, रणजीत सिंह, लेखराज सिंह, भानु प्रताप सिंह, हरनाम सिंह, अखिलेश कुमार, राम सिंह चौहान, प्रेमराज सिंह, राजेंद्र सिंह, मदन सिंह, तारा सिंह, जसवंत सिंह, विनोद कुमार शर्मा आदि शामिल रहे। गन्ना महाप्रबंधक ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्रबंधन से विचार मंथन के बाद पूरा करने का भरोसा दिया है।