फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The roads of Nooralipur Bhagwat village have become dilapidated due to the elevation of the highway.

Bijnor News: हाईवे ऊंचा उठने से बदहाल हो गए नूरअलीपुर भगवत गांव के मार्ग

Mon, 16 Mar 2026 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The roads of Nooralipur Bhagwat village have become dilapidated due to the elevation of the highway.
कोतवाली देहात। ग्राम नूर अलीपुर भगवत में गांव से पानीपत खटीमा राजमार्ग को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाल हालत में है। नाला निर्माण होने के बाद दो पहिया वाहन चालक भी इस मार्ग से नहीं निकल पा रहे हैं। दरअसल इस गांव के सभी रास्ते हाईवे का निर्माण होने के बाद गहराई में पहुंच चुके हैं। कुछ रास्तों का फिर से निर्माण कर दिया गया है जबकि कुछ की हालत सुधरना बाकी है।
विज्ञापन


कई बार ब्लॉक तथा संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी मार्ग ठीक नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि पानीपत खटीमा राजमार्ग से यही मार्ग गांव को मुख्य रूप से जोड़ता था। फिलहाल हाईवे ऊंचाई पर बना है और गांव गहराई में पहुंच गया है। इस कारण इस मार्ग पर हर समय जलभराव रहता है। मार्ग पर दर्जन भर से भी अधिक घर बने हुए है और लोग कीचड़ से निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने अपने घर से इस मार्ग से निकलने के लिए ईंट रखी है। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर नाले का निर्माण होने के बाद से दो पहिया वाहन चालकों के लिए भी इस मार्ग से निकलकर हाईवे पर नहीं जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण नईम अहमद ने बताया कि यह मार्ग बेहद खराब स्थिति में है। जरा सी बारिश होने पर मार्ग तालाब में तब्दील हो जाता है। इस मार्ग का तुरंत निर्माण होना चाहिए और यह मार्ग हाईवे से कनेक्ट किया जाना चाहिए।



ग्रामीण मोहसिन ने बताया कि मार्ग के निर्माण के लिए ब्लॉक तथा संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है।




ग्रामीण मुन्ना ने बताया कि इस मार्ग पर हर समय जलभराव रहता है जिसके चलते बीमारी होने की संभावना है। जल भराव के कारण मच्छरों का प्रकोप गांव में फैला हुआ है। ग्रामीण मौहम्मद असलम ने बताया कि यह गांव का मुख्य मार्ग था, लेकिन अब इस मार्ग से साइकिल सवार भी नहीं निकल पाते हैं। इस मार्ग का निर्माण करके सीधा सड़क से जोड़ा जाए तथा पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed