फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The results of civic elections will make the equation of los elections

Bijnor News: निकाय चुनाव के परिणाम बनाएंगे लोस चुनाव के समीकरण

Mon, 08 May 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 08 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
The results of civic elections will make the equation of los elections
- सियासी दलों ने जीत के लिए बिछाई राजनीतिक गोटियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। निकाय चुनाव के परिणाम सियासी दलों के लिए महत्वपूर्ण है। वजह, नगर निकाय के चुनाव के परिणाम राजनीतिक पार्टियों के लिए आगामी लोकसभा के समीकरण बनाएगे। इसी से ही पार्टी नेताओं का रिपोर्ट कार्ड बनाएंगी।
जनपद में 12 नगर पालिका व छह नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पहले चरण में चुनाव संपन्न हो गया है। चुनाव का परिणाम 13 मई को मतगणना के बाद आएगा। इन निकाय क्षेत्र में तीन लोकसभा सीटें आती है, जिसमें बिजनौर लोकसभा सीट, नगीना लोकसभा सीट और जनपद की एक विधानसभा सीट बढ़ापुर मुरादाबाद लोकसभा सीट में आती है। पिछले नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय व सपा ने ज्यादा सीट पाई थी। इस बार भी भाजपा, सपा, रालोद, कांग्रेस, बसपा आदि राजनीतिक दलों ने अपने सिंबल पर निकाय चुनाव में प्रत्याशी उतारे हैं।
विज्ञापन

सियासी दलों ने जातीय समीकरण को देखते हुए प्रत्याशियों का चयन कर टिकट दिए। कई पार्टियों के बड़े नेताओं ने बिजनौर जनपद में पहुंचकर प्रत्याशी की जीत पक्की करने को सभाएं व बैठकें कीं। साथ ही चुनाव प्रभारी बनाएं। राजनीतिक व्यक्तियों के अनुसार लोकसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं है। अगले साल में ही चुनाव होने है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा समेत विपक्षी पार्टियों ने निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी की जीत के लिए पूरी मेहनत की। पिछले निकाय चुनाव यानी वर्ष 2017 में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन नहीं था। इस बार भाजपा ज्यादा से ज्यादा सीट पाने के लिए काफी मेहनत की है। सपा ने ज्यादा सीट पाने को ताकत लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed