फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The relatives said it was murder, the police said let the viscera report come

Bijnor News: परिजन बोले हत्या है, पुलिस ने कहा विसरा रिपोर्ट आने दो

Fri, 28 Jul 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 28 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The relatives said it was murder, the police said let the viscera report come
- वन क्षेत्र में मिले शव का पोस्टमार्टम के बाद विसरा किया प्रिजर्व
विज्ञापन

- परिजन लगा रहे पीट पीटकर हत्या किए जाने का आरोप
- अभी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट, पुलिस जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का कर रही दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भले ही परिवार वाले किसान की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ तौर पर स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसलिए विसरा प्रिजर्व कर दिया गया है। विसरा रिपोर्ट और जांच के बाद ही पुलिस ठोस कार्रवाई करने का दावा कर रही है।
शुक्रवार को नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव भूमिदान के रहने वाले मृतक राजेश सिंह सैनी (54) पुत्र मवाशी सैनी के शव का पोस्टमार्टम हुआ। बता दें कि बृहस्पतिवार को राजेश सिंह सैनी खेत पर जाने के लिए कहकर घर से निकले थे, जोकि दोपहर बाद तक नहीं लौटे। खोजबीन करने पर शाम के वक्त गांव की आबादी से करीब आधा किलोमीटर दूर वन क्षेत्र में राजेश सिंह सैनी का शव पड़ा मिला था। परिजनों ने शराब माफियाओं पर पीट पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस का दावा है कि अभी तक तहरीर नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन

उधर, पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ तौर पर स्पष्ट नहीं हो सकी। जिसके चलते विसरा प्रिजर्व कर दिया गया है। उधर मृतक के बेटे संजय ने आरोप लगाया कि कि चार दिन पहले उसके पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति को तेज बाइक चलाने पर टोक दिया था। जिस पर दोनों में विवाद हुआ। आरोप है कि उस वक्त आरोपी ने उसके पिता के साथ मारपीट भी की थी। मृतक के बेटे ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उसके पिता की कमर और पैर पर जलने के निशान बने हुए थे। आरोप लगाया कि जिस जगह पर शव पड़ा मिला, वहां पर कच्ची शराब की भट्टी धधक रही थी। ऐसे में शराब माफियाओं पर ही हत्या किए जाने का आरोप लग रहा है।


वर्जन:::
मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट नहीं आई है। किडनी रोग होने की बात सामने आई है। हालांकि विसरा प्रिजर्व किया गया है। फिलहाल हत्या के आरोप पुख्ता नहीं हो रहे हैं। फिर भी जांच की जा रही है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। ...राम अर्ज, एएसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed