फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The recovery notice issued by the village head

ग्राम प्रधान को रिकवरी नोटिस किया जारी

Wed, 28 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Wed, 28 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर जिले के  नूरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत ढेला अहीर   में 23 लाख के गबन का मामला प्रकाश में आया है।  इस  बारे  में तत्कालीन ग्राम प्रधान को रिकवरी के लिए नोटिस  जारी किया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव को एडिशनल चार्जशीट दी गई है। प्रशासन के कड़े रुख से प्रधानों  में खलबली मची है।
विज्ञापन


सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार नूरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढेला अहीर के विकास कार्यों की जांच के  लिए डीआरडीए के परियोजना निदेशक अर्थात पीडी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी। कमेटी में टेक्निकल अधिकारी भी शामिल थे। कमेटी की जांच में प्रथम दृष्टा करीब 23 लाख का गबन किए जाने का मामला प्रकाश में  आया है। मामले में ग्राम पंचायत सचिव को सस्पेंड करने के  बाद एडिशनल चार्जशीट दी जा रही है। ग्राम प्रधान को गबन राशि की रिकवरी के लिए नोटिस भेजा गया है।  सीडीओ के मुताबिक ग्राम प्रधान के खिलाफ पुलिस में एफआईआर  दर्ज कराने की प्रक्रिया ग्राम प्रधान का जवाब मिलने के  बाद शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed