फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The rags on the hands flew away due to the explosion in the junk

Bijnor News: कबाड़ में विस्फोट होने पर हाथ के चिथड़े उड़े

Tue, 13 Feb 2024 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 13 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
The rags on the hands flew away due to the explosion in the junk
किसी सामान में हुए ब्लास्ट के कारण क्षतिग्रस्त व्यक्ति का हाथ स्रोत सोशल मीडिया
शेरकोट (बिजनौर)। स्योहारा के एक व्यक्ति का महमदाबाद में कबाड़ में हुए विस्फोट के कारण हाथ के चिथड़े उड़ गए। घायल अवस्था में व्यक्ति को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । घटना की सूचना से पुलिस में अफरातफरी मची है। पुलिस घटना का पता लगाने के प्रयास में जुटी है ।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह का कहना है कि यह घटना शेरकोट थाने के गांव महमदाबाद की है। बताया गया कि स्योहारा निवासी फहीम पुत्र लड्डन महमदाबाद में कबाड़ का काम करता है। बताया गया कि सोमवार को जब वह काम कर रहा था। तब कबाड़ के किसी समान में विस्फोट होने से उसके एक हाथ के चिथड़े उड़ गए। ग्रामीणों ने घायल को पुलिस को बगैर सूचना दिए आनन-फानन में सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि विस्फोट से व्यक्ति का हाथ के चिथड़े उड़े हैं । अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह का कहना है कि उन्होंने शेरकोट थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया है कि वह गांव में पहुंचकर घटना की जनता से छानबीन करें। पता करें कि विस्फोट किस कारण से हुआ है यदि मामला गंभीर है तो आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed