फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The problem of skin diseases is increasing in summer, the crowd of patients increased

गर्मी में बढ़ रही चर्म रोग की समस्या, बढ़ी मरीजों की भीड़

Tue, 19 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The problem of skin diseases is increasing in summer, the crowd of patients increased
बिजनौर जिला अस्पताल में त्वचा रोगियों के लिए दवाई लिखते डॉक्टर राजीव रस्तोगी। - फोटो : BIJNOR
गर्मी में बढ़ रही चर्म रोग की समस्या, बढ़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन

बिजनौर। गर्मी बढ़नेे पर चर्म रोगों में बढ़ोतरी हो रही है। तरह-तरह की बीमारियां उभर रही हैं। इन दिनों दाद, खुजली, फंगस इंफेक्शन के मरीज बढ़ रहे हैं। जिसके इन दिनों जिला अस्पताल में काफी मरीज आ रहे हैं। जिला अस्पताल में चर्म रोग से संबंधित मरीजों में करीब 50 प्रतिशत मरीज दाद से संबंधित आ रहे हैं। दाद की समस्या गर्मियों के दिनों में ज्यादा सामने आ रही है।
जिला अस्पताल में गर्मी बढ़ने से चर्म रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है। अस्पताल में चर्म रोग के करीब 150 मरीज तक आ रहे हैं। जिनमें से करीब 50 प्रतिशत दाद के मरीज हैं। दाद के साथ-साथ टीनिया वर्सीकलर के मरीज भी बढ़ रहे हैं। फंगल हर किसी व्यक्ति के शरीर पर होता है। फंगल की संख्या बढ़ने पर ही यह त्वचा को प्रभावित करता है। बरसात और गर्मियों के दिनों में फंगल इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसके साथ ही यह तेलीय त्वचा, गर्म और नमी वातावरण, इम्यूनिटी कमजोर होने से ही फंगल इंफेक्शन की बीमारी होती है।
विज्ञापन

त्वचा रोगों से ऐसे करें बचाव
पसीना आने पर बार-बार खुजली न करें
नहाने के बाद शरीर को सुखाकर ही कपड़े पहने
गंदे पानी से बचाव करें
सूती कपड़ों का प्रयोग करें
ज्यादा पसीना आने से बढ़ रहे त्वचा रोग : डॉ. राजीव
जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रस्तौगी ने बताया कि गर्मियों के दिनों में दाद और फंगस इंफेक्शन के मरीज बढ़ रहे हैं। गर्मियों में ज्यादा पसीना आने सेे त्वचा रोग बढ़ रहे हैं। इसलिए ज्यादा देर तक गीले कपड़े न पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed