{"_id":"68acb5259f5a41ef1c0d07c9","slug":"the-problem-of-serious-patients-increased-due-to-closure-of-barrage-bridge-bijnor-news-c-27-1-bij1027-158325-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बैराज पुल बंद होने से बढ़ी गंभीर रोगियों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बैराज पुल बंद होने से बढ़ी गंभीर रोगियों की समस्या
Tue, 26 Aug 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बैराज पुल का स्लैब में दिक्कत आने से आवागमन बंद है। इससे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर होने वाले गंभीर मरीजों की समस्या बढ़ी हुई है। मरीजों को मेरठ पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। इस दौरान परिजनों की सांस अटकी रहती है।
बिजनौर से मेरठ जाने वाले वाहन चांदपुर, गजरौला होकर जा रहे हैं। एंबुलेंस भी इसी मार्ग से मरीजों को मेरठ मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही है। बैराज पुल से आवागमन होने पर मरीज बिजनौर से मेरठ दो घंटे में पहुंच जाता था। लेकिन, अब गजरौला होकर जाने में चार घंटे का समय लग रहा है। दो घंटे का अतिरिक्त समय मरीजों की धड़कन बढ़ा रहा है। गंभीर मरीजों के लिए तो एक-एक मिनट कीमती होती है। ऐसे में सफर में दो घंटे का अधिक समय लगना नुकसानदायक साबित हो सकता है। बिजनौर मेडिकल अस्पताल से करीब सात गंभीर मरीज तक मेरठ के लिए रेफर किए जाते हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों से भी मरीज रेफर हो रहे हैं। फिलहाल, मेरठ के लिए गजरौला के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। इसलिए, यह समस्या बनी हुई है।
बैराज पुल बंद होने से एंबुलेंस गजरौला होकर मेरठ जा रही हैं। अब मेरठ पहुंचने में करीब दो घंटे का अधिक समय लगता है। पुल से आवागमन शुरू होने तक यहीं से एंबुलेंस का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
-- राजन कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक