{"_id":"6383a8a2922fe47653534282","slug":"the-priority-of-the-committee-is-to-provide-benefits-of-government-schemes-to-the-farmers-nazibabad-news-mrt6154779105","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: साधन सहकारी समिति मुस्सेपुर की वार्षिक बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: साधन सहकारी समिति मुस्सेपुर की वार्षिक बैठक आयोजित
विज्ञापन
नजीबाबाद। साधन सहकारी समिति मुस्सेपुर की वार्षिक बैठक में चेयरपर्सन सनोज देवी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिना किसी भेदभाव के किसानों को समय पर उर्वरक, बीज, फसली ऋण उपलब्ध कराना है।
मंडावली क्षेत्र की मुस्सेपुर साधन सहकारी समिति पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य हरपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। चेयरपर्सन सनोज देवी के कहा कि किसान सहकारिता के नियमों का पालन करते हुए समय से अपने ऋण का भुगतान करें। सरकार किसानों के साथ है। समिति के प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार ने समिति के लाभ-हानि, सरकार की योजनाओं, एवं किसानों को दी जा रही सुविधाओं फसली ऋण, मत्स्य पालन, पशुपालन के विषय में बताया। भाजपा नेता चौ. ईशम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। बैठक में समिति भवन की मरम्मत कराने, समिति की चारदीवारी कराने, समिति में अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने, प्रदेश सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभांश को वितरित किए जाने के प्रस्ताव पारित हुए।
बैठक में लल्लू सिंह, ग्राम प्रधान दलीप कुमार, घसीटा सिंह, रघुवीर सिंह, संजीव, सतपाल, सुमित, होरी सिंह, कुलबीर, शिवराज, दिले राम, तारा सिंह, बलवीर, खूब सिंह, अनिल कुमार, मो. यामीन आदि सदस्य किसान शामिल रहे।