फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The population of two villages is surrounded by water, the movement of people of eight villages is affected.

Bijnor News: दो गांवों की आबादी पानी से घिरी, आठ गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित

Mon, 07 Sep 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The population of two villages is surrounded by water, the movement of people of eight villages is affected.
जलीलपुर के गांव रायपुर खादर मे घुसा पानी फोटो स्रोत ग्रामीण
जलीलपुर। इस बरसात के सीजन में चौथी बार गांव रायपुर खादर और मीरापुर सीकरी में गंगा का पानी आने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़कों पर पानी भरने से आठ गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। वहीं, बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पर आवागमन भी फिर से बंद हो गया है।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर चार दिनों से बढ़ रहा है। रविवार को फसलों में चार फीट तक पानी भरा है। गांव रायपुर खादर और मीरापुर की आबादी में पानी भर गया है। दोनों गांवों के रास्तों पर अधिक पानी होने के कारण कार व बाइक से आवागमन बंद है। ग्रामीण ट्रैक्टर से आवागमन कर रहे हैं। बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पर पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट गंगा की धारा बहने से वाहनों का आवागमन बंद है। हस्तिनापुर, मेरठ, दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालक लौट गए। गांव दत्तियाना, सुजातपुर खादर, सियाली, मुजफ्फरपुर खादर, कुमरिया, जमालुदीनपुर का खेड़ा आदि के आवागमन के रास्ते पर पांडवनगर पुलिस चौकी और गांव नारनौर के बीच सड़क पर करीब दो फीट पानी बह रहा है। ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बाइक लादकर पानी को पार कर रहे हैं। एसडीएम चांदपुर प्रशांत वर्मा ने बताया कि बरसात के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जलस्तर बढ़ा है। स्थिति पर नजर बनी हुई हैं।
विज्ञापन

गो-संरक्षण केंद्र में जलभराव से पशु बेहाल
अफजलगढ़/कादराबाद। अगवानपुर स्थित वृहद गो-संरक्षण केंद्र में दो फीट से अधिक भर गया है। गोशाला में संरक्षित गोवंश दूषित पानी में खड़े रहने को मजबूर हैं। कमजोर पशुओं को गोशाला कर्मी पानी से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं। करीब पांच वर्ष पूर्व गोशाला का निर्माण हुआ था। इसमें करीब 600 पशु संरक्षित हैं। अधिकारियों के बार-बार निरीक्षण के बावजूद जलभराव की समस्या का हल नहीं हो सका। अधिक समय तक पानी भरे रहने पर कमजोर व छोटे पशु दम तोड़ देते हैं। वहीं गोशाला में दबाए गए गोवंशों के शव भी मिट्टी बहने पर बाहर झांकने लगते हैं। उठती दुर्गंध के समीप बस्ती वालों का जीना दुश्वार हो जाता है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी नवीन कुमार का कहना है कि टीम भेजकर मौके का निरीक्षण कराकर शीघ्र ही समस्या का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed