फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The populace began to scorch under the scorching intensity of the Sun God.

Bijnor News: सूर्यदेव के तेज से झुलसने लगा जनमानस

Mon, 20 Apr 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The populace began to scorch under the scorching intensity of the Sun God.
बिजनौर। जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले एक माह में अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन और रात दोनों समय गर्मी का असर महसूस हो रहा है।
विज्ञापन

नगीना कृषि वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार रविवार 19 अप्रैल को जिले का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी दिन न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके विपरीत गत माह 19 मार्च को जनपद का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। उस समय न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह आंकड़े एक महीने के भीतर तापमान में हुई उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाते हैं। दोपहर के समय तेज धूप के कारण सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्म हवाओं और धूप से लोगों की त्वचा झुलसने लगी है। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। आम आदमी विरेंद्र सिंह और सुरपाल सिंह ने बताया कि इस बार कुछ ज्यादा ही गर्मी दिखाई दे रही है और दोपहर में सबसे ज्यादा तेज धूप परेशान कर रही है।
विज्ञापन

-पर्याप्त पानी पीते रहें, सिर को कपड़ेे ढककर रखें
मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन चिकित्सक राजेश डाबरे ने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतें। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचना चाहिए। पर्याप्त पानी पीते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें। हल्के और ढीले कपड़े पहनें, सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें। धूप में निकलते समय चश्मा और सनस्क्रीन का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed