फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The police inspector was suspended for filing a report against a group of Mangalmukhi.

Bijnor News: मंगलामुखी के एक गुट के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करने पर कोतवाल निलंबित

Thu, 12 Feb 2026 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The police inspector was suspended for filing a report against a group of Mangalmukhi.
बिजनौर। मंगलामुखियों के सिर्फ एक गुट के खिलाफ ही केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार करना शहर कोतवाल को भारी पड़ गया है। एसपी ने प्राथमिक जांच के बाद शहर कोतवाल को निलंबित कर दिया है। वहीं शहर कोतवाली की कमान रामप्रताप को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी अभिषेक झा ने सीओ सिटी की रिपोर्ट के आधार पर शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी को निलंबित कर दिया। बताया गया कि मंगलवार को मंगलामुखी रानी और रेशमा उर्फ शाहिद के गुटों में मारपीट का मामला सामने आया। इसके एक गुट आक्रामक नजर आया, जिसकी ओर से दूसरे गुट के मंगलामुखियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। साथ ही 14 मंगलामुखी को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग में चालान कर दिया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि इनके दो गुटों में क्षेत्र के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। पिछले दिनों हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में भी दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई थी। तब एक पक्ष पर गाड़ी में तोड़फोड़ करने और फायर करने का आरोप था। उस वक्त मंगलामुखी के एक गुट ने थाना हीमपुर दीपा में भी हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यही झगड़ा शहर कोतवाली में आ पहुंचा। मंगलवार को शहर कोतवाली में दो गुट आपस में भिड़ गए थे, जिसके बाद शहर कोतवाल ने एक पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed