{"_id":"6769a2357b050f9b48071dff","slug":"the-photo-of-the-girl-student-was-edited-and-made-viral-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-138975-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: छात्रा का फोटो एडिट कर वायरल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: छात्रा का फोटो एडिट कर वायरल किया
Tue, 24 Dec 2024 12:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:16 PM IST
विज्ञापन
स्योहारा। कक्षा 11 के एक छात्र ने अपने कॉलेज की कक्षा आठ की छात्रा के फोटो खींच कर उनको एडिट कर अश्लील फोटो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
छात्र ने यह कदम इसलिए उठाया कि छात्रा के परिजनों ने छात्र के घर जाकर उसकी शिकायत उसके परिजनों से की थी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी छात्र के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र अपने ही कॉलेज की कक्षा आठ की छात्रा को आए दिन छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करता था। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। छात्रा के परिजनों ने छात्र के घर पहुंच कर छात्र की शिकायत परिजनों से की। आरोप है कि छात्र के परिजनों ने भी छात्रा के परिजनों से अभद्रता की।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी का बदला लेने के लिए छात्र ने उसके कई फोटो खींच कर उनको एडिट कर अश्लील फोटो बना कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिए।
छात्रा के परिजनों ने छात्र के परिजनों से पुनः शिकायत कर फोटो डिलीट करने को कहा तो छात्र के परिजनों ने छात्रा के परिजनों को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी छात्र के विरुद्ध छेड़खानी, एससी एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।