फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The person who was declared dead due to snake bite for nine years was cremated, now he has returned alive in pieces

Bijnor News: नौ साल सांप के काटने से मृत मानकर किया था अंतिम संस्कार, अब ज़िंदा लौट आया सोनू

Wed, 30 Jul 2025 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The person who was declared dead due to snake bite for nine years was cremated, now he has returned alive in pieces
स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ा में एक अविश्वसनीय घटना सामने आई है। लगभग नौ वर्ष पूर्व सांप के काटने के बाद मृत मानकर जल प्रवाह किए गए सोनू के अचानक जीवित लौट आने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

यह हैरान कर देने वाला रहस्य तब उजागर हुआ जब नहटौर के पास के गांव सराय में सोनू बीन बजाते हुए भीख मांग रहा था कि इसी बीच गांव की लड़की ने सोनू को पहचान लिया । युवती ने तुरंत गांव और परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही सोनू के घर में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

सोनू के परिजनों ने बताया कि नौ साल पहले घर में सोते समय उसे सांप ने काट लिया था। वह बेहोश हो गया। इलाज के बाद और डॉक्टरी पुष्टि के बिना ही सोनू को मृत मान लिया गया था। परंपरा के अनुसार उसका जल प्रवाह कर दिया गया था। सोनू ने बताया कि सांप के काटने के बाद कुछ साधुओं ने उसकी जान बचाई और वह कई वर्षों तक हरिद्वार, ऋषिकेश आदि स्थानों पर भटकता रहा। धीरे-धीरे उसे अपनी पहचान याद आई और फिर किस्मत ने उसे उसके गांव वापस पहुंचा दिया। गांववालों और परिजनों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं। इस बीच सोनू की मां का निधन हो गया। सोनू के घर पहुंचने पर भाई, बह व पिता भावुक होकर फूट-फूटकर रो पड़े। पूरा गांव इस घटना की चर्चा में डूबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed