फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The pain of women from self-help groups spilled out in front of the Union Minister.

Bijnor News: केंद्रीय मंत्री के सामने छलका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का दर्द

Fri, 04 Sep 2026 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The pain of women from self-help groups spilled out in front of the Union Minister.
बिजनौर। स्वयं सहायता समूहों के जरिये आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहीं महिलाओं के सामने बैंक ऋण की प्रक्रिया बड़ी अड़चन बनी हुई है। दस्तावेज से लेकर ऋण स्वीकृति और धनराशि के वितरण तक परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को विदुर प्रेरणा स्वदेशी ब्रांड से जुड़ी 20 से अधिक महिलाओं ने वर्चुअल संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बैंक ऋण की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को महिलाओं ने बैंक से ऋण प्राप्त करने में आ रही विभिन्न समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी दी। वर्चुअल संवाद में जुली देवी ने कहा कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट के हिसाब से बैंक ऋण स्वीकृत नहीं करते हैं। ऐसे में कारोबार शुरू करने में दिक्कत आती है। इसके अलावा रीता शर्मा ने महिलाओं के लिए शून्य बैलेंस का खाता खोलने की मांग की। वहीं, पुष्पा, सुमन, कविता अन्य महिला समूह सदस्यों ने बैंक ऋण मिलने से संबंधित समस्या बताई।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं की समस्या सुनने के बाद समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही महिलाओं ने विदुर प्रेरणा स्वदेशी ब्रांड के माध्यम से संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों, उत्पादन इकाइयों एवं स्वरोजगार की जानकारी दी। इससे महिलाओं की आय बढ़ने के साथ ही आत्मनिर्भरता की नई पहचान मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed