फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The owner of a bank has absconded with crores of rupees of people in Bijnor

धोखाधड़ी का बड़ा मामला: करोड़ों रुपये लेकर फरार हुआ बैंक संचालक, लोगों के सपने चकनाचूर, जमकर हंगामा

Tue, 11 Jan 2022 07:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Jan 2022 07:35 PM IST
सार

बिजनौर में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक लिमिटेड बैंक का संचालक लोगों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया। लोगों ने हंगामा कर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
The owner of a bank has absconded with crores of rupees of people in Bijnor
करोड़ों की धोखाधड़ी - फोटो : डेमो

विस्तार

बिजनौर जनपद के नगीना में स्थित अल फैजान म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड का संचालक खातेदारों के करोड़ों रुपये की नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गया। पीड़ित लोगों ने उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन


नगीना के मोहल्ला लाल सराय में स्थित अल फैजान म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड में नगीना व आसपास के लोगों से लेन-देन का कार्य होता था। बताया जाता है कि अल फैजान में लोगों के करोड़ों रुपये की नकदी व जेवरात जमा थे। रोजाना की भांति मंगलवार को जब खातेदार लेन-देन करने के लिए पहुंचे तो उन्हें तय समय सीमा के बाद भी कार्यालय बंद मिला। पता चला कि अल फैजान शाखा का संचालक करोड़ों रुपये की नकदी व खातेदारों के शाखा में जमा जेवरात भी लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस को अल फैजान शाखा के संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे का कहना है कि लोगों की करीब 80 तहरीर प्राप्त हो गई हैं। अल फैजान शाखा के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार

नगीना निवासी मोहम्मद फैजी अल फैजान म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड नगीना का मुख्य संचालक व प्रबंधक बताया जाता है। बताया गया कि उक्त प्रबंधक ने हसनपुर, चांदपुर व शेरकोट में भी अपनी शाखाएं खोल रखी थीं, जिसमें लोगों का करोड़ों रुपये जमा बताया जाता है।

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

गांव-गांव बना रखे थे एजेंट
आरोपी ने अल फैजान म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड नगीना की शाखा में खातेदारों के रुपये जमा कराने के लिए गांव-गांव और नगर में कई अपने एजेंट बना रखे थे। अल फैजान शाखा के संचालक के फरार होने से नगीना व आसपास के ग्रामीणों के सपने चकनाचूर हो गए। कई खातेदारों ने बताया कि उन्होंने अपनी खून पसीने की सारी कमाई इसी शाखा में जमा कर रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed