{"_id":"6881363182fbce373d0821cc","slug":"the-number-of-fungal-infections-and-allergy-patients-is-increasing-during-the-rainy-season-bijnor-news-c-27-1-bij1027-155542-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बरसात में बढ़ रहे फंगल इंफेक्शन और एलर्जी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बरसात में बढ़ रहे फंगल इंफेक्शन और एलर्जी के मरीज
विज्ञापन
बिजनौर। बरसात के दिनों में चर्म रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। इस समय मरीजों में फंगल इंफेक्शन और एलर्जी की समस्या अधिक सता रही है। मेडिकल अस्पताल में इन समस्याओं के रोजाना 40 मरीज तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को स्वच्छता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
मेडिकल अस्पताल के चर्म विभाग की ओपीडी में करीब 150 मरीज तक पहुंच रहे हैं। बारिश में भीगने से कपड़े गीले हो जाते हैं। लेकिन, लोग वही कपड़े पहने रहते हैं। नमी की वजह से फंगल इंफेक्शन, एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा इन दिनों उमस के कारण पसीना भी आ रहा है। जिसकी वजह से चर्म रोग बढ़ रहे हैं। साथ ही दाद, खुजली की समस्या से भी लोग परेशान हो रहे हैं। चिकित्सक, मरीजों को गीले कपड़े नहीं पहनने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही बच्चों में भी खुजली और घमौरियों के मामले बढ़े हैं। उन्होंने बच्चों की स्वच्छता बनाए रखने और अच्छी गुणवत्ता वाले पाउडर के उपयोग की सलाह दी।
-- - इन दिनों ये सावधानी बरतें
- स्वच्छता बनाए रखें
- सिंथेटिक की बजाय सूती व ढीले कपड़े पहनें
- पसीने से भीगे कपड़े तुरंत बदलने
- साबुन का कम इस्तेमाल करें
-- वर्जन :
बरसात के दिनों में फंगल इंफेक्शन, एलर्जी के मरीज बढ़ रहे हैं। शरीर की साफ-सफाई रखें। परेशानी होने पर तुंरत चिकित्सक से परामर्श लें। - डॉ. राजीव रस्तोगी, चर्म रोग विशेषज्ञ, मेडिकल अस्पताल