{"_id":"69386b0630657bb14e0c687b","slug":"the-names-of-35-lakh-voters-will-be-removed-from-the-voter-list-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-167045-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: साढ़े तीन लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: साढ़े तीन लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटेंगे
Wed, 10 Dec 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
नगीना तहसील क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद में मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाते बीएलओ। संवाद
बिजनौर। जिले में एसआईआर सर्वे लगभग पूरा हो चुका है। जिले में अब तक 97 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, वहीं मतदाता सूची से नाम काटन के लिए साढ़े तीन लाख मतदाता चिह्नित कर लिए गए हैं। जिनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। इनमे सबसे ज्यादा दूसरी जगहों पर शिफ्ट होने वाले करीब 1.93 लाख मतदाता हैं।
मंगलवार सुबह तक एसआईआर सर्वे का करीब 97 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। ऐसे में सूची से हटाए जाने वाले मतदाताओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अब तक हुए सर्वे के अनुसार 25 हजार मतदाताओं के दो जगहों पर मतदाता सूची में नाम सामने आए। अब इनके एक जगह से नाम काटे जाएंगे। इसके अलावा 67 हजार ऐसे मतदाता भी चिन्हित किए गए हैं, जिनकी पहले ही मृत्यु हो चुकी है, लेकिन मतदाता सूची में उनका नाम चल रहा है। सर्वे टीम को 1.93 लाख मतदाता ऐसे मिले हैं, जो दूसरी जगह चले गए हैं। उनके नाम भी अब सूची से हटाए जाएंगे।
65 हजार मतदाता ऐसे, जो बीएलओ को मिले ही नहीं। उनकी तलाश अभी भी जारी है। जिले में करीब 27 लाख मतदाता हैं। सर्वे के अंतिम चरण से सूची से हटाए जाने वालों की संख्या कुल 15 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में शिफ्ट होने वाले सबसे ज्यादा : शहरी क्षेत्रों में जो सर्वे हुआ है, उनके कई मोहल्ले ऐसे मिले हैं। जहां पर किरायेदारों की संख्या काफी है। नौकरी या काम के सिलसिले में रहने वाले लोगों ने वोट बनवा लिए और फिर दूसरी जगह ट्रांसफर हो गया। उनके नाम अभी भी मतदाता सूची में चल रहे थे। शहर में आवास विकास, नई बस्ती जैसे मोहल्लों में सबसे ज्यादा ऐसे मतदाताओं के नाम सामने आए।