{"_id":"5fd7b1e58ebc3e3b5c03c459","slug":"the-municipality-arranged-bonfire-at-12-places-bijnor-news-mrt5156141188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने 12 स्थानों पर की अलाव की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने 12 स्थानों पर की अलाव की व्यवस्था
विज्ञापन

किरतपुर। नगर पालिका प्रशासन ने बढ़ती ठंड देखते हुए नगर में 12 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। साथ ही निराश्रित लोगों के ठहरने के लिए पांच जगह रैन बसेरों का प्रबंध किया है।
तीन दिन पूर्व हुई बारिश के बाद से सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में हर कोई ठंड से बचने के लिए अपने स्तर से प्रयास कर रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने भी ठंड से बचाव के लिए नगर क्षेत्र में 12 स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की है, जबकि पांच जगहों पर रैन बसेरे बनाए हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल का कहना है कि भीषण ठंड देखते हुए नगर के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। एक नगर पालिका के सामने, दूसरा बस स्टैंड पर पुलिस चौकी के पास, तीसरा हिंदू इंटर कॉलेज के गेट सामने, चौथा मंडावर तिराहे पर, पांचवां नजीबाबाद रोड स्थित गोशाला के पास रैन बसेरे बनवाए गए हैं। इसके अलावा 12 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि और कहीं भी नगर के लोगों को अलाव की जरूरत महसूस होती है, तो अन्य स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी।