फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The migratory bird Hawfinch is fond of the healthy environment.

Bijnor News: प्रवासी पक्षी हॉफिंच को भाया भारत का स्वस्थ्य पर्यावरण

Thu, 27 Nov 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The migratory bird Hawfinch is fond of the healthy environment.
-कार्बेट के कालागढ़ उपखंड के शिकारी कुआं के वन में डाला डेरा
विज्ञापन

फोटो
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क के कालागढ़ उपखंड के शिकारी कुआं में प्रवासी पक्षी ने भारत के स्वस्थ पर्यावरण से प्रभावित होकर डेरा डाल दिया है। पक्षी विशेषज्ञों ने इस पक्षी को देश में पहली बार नजर आने की बात कही है।

यूं तो कार्बेट टाइगर रिजर्व/ नेशनल पार्क में 650 से अधिक रंगबिरंगे पक्षियों की दुनिया आबाद है। 2025 में पर्यटन शुरू होने के बाद पर्यटकों ने जहां बाघ, हाथी आदि जीवों के दीदार किए वहीं कालागढ़ उपखंड के ढेला में एक दुर्लभ पक्षी दिखाई दिया। पक्षी का फोटो पक्षी विशेषज्ञ प्रशांत कुमार ने खींचा। पक्षी के दीदार को पर्यटक शिकारी कुआं पहुंच रहे हैं। कार्बेट एक बार फिर से दुनिया में खास मेहमान पक्षी के लिए जाना जा रहा है। बाघों और एशियाई हाथियों का विचरण स्थल, समृद्ध जैव विविधता को कार्बेट अपने में समेटे है। हॉफिंच पक्षी एक ही दिखा है। आशा की जा रही है कि इसके साथी भी यहां हो सकते हैं। इस पक्षी को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। उत्तराखंड में दिखाई देने वाले पक्षियों की सूची में एक पक्षी का इजाफा हुआ है। जनवरी 2023 में कालागढ़ के सैडिल बांध क्षेत्र में काली गर्दन वाला राजबक पक्षी भी दिखाई दे चुका है।
विज्ञापन

-ताइवान के पर्यटकों के सामने आया

पक्षी विशेषज्ञ प्रेमी प्रशांत कुमार ने बताया कि यह पक्षी ताइवान के एक पर्यटक समूह के सामने आया। यह एक ही पक्षी दिखाई दिया है। संभवत: इस बार सर्दी अधिक होने के कारण इसने भारत के कार्बेट को चुना। नेचुरलिस्ट/पक्षी विद् मनोज शर्मा के अनुसार लगभग 35 वर्ष से कार्बेट के बारे में जनरल में लिख रहे हैं। इस पक्षी को लेकर काफी कौतूहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-स्वस्थ पर्यावरण का प्रतीक, बेमिसाल खूबसूरत

कार्बेट टाईगर रिजर्व के निदेशक डा. साकेत बड़ोला के अनुसार हॉफिंच पक्षी कश्मीर (पीओके) के बाद पहली बार भारत में नजर आया है। यह अमेरिका, मैक्सिकों में दिखाई देता है। न केवल कार्बेट वरन भारत को बेमिसाल खूबसूरती वाला परिंदा मिला है, यह देश व कार्बेट के जंगलों के लिए गौरव की बात है। कार्बेट के स्वस्थ पर्यावरण से यह आकृषित हुआ होगा।

अथहर महमूद सिद्दीकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed