फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The mastermind of Shahnawaz's assassination away

शाहनवाज की हत्या का मास्टर माइंड पकड़ से दूर

Mon, 06 Jan 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
The mastermind of Shahnawaz's assassination away
शाहनवाज की हत्या का मास्टरमाइंड पकड़ से दूर
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस सीजेएम कोर्ट में 15 दिन पूर्व कुख्यात बदमाश शाहनवाज की हत्या के मास्टर माइंड तक नहीं पहुंच पाई है। इस मामले में पुलिस पूरी तरह खामोश है। पुलिस ने हत्या के दौरान तीन शूटरों को मौके से दबोचा था। इसके बाद से पुलिस की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी है।
17 दिसंबर को बिजनौर के सीजेएम कोर्ट में नजीबाबद के प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान की दूूसरी पत्नी के बेटे साहिल ने अपने साथी शामली जिले के गांव लिलोन निवासी सुमित व किरतुपर निवासी अबराज के साथ मिलकर शाहनवाज की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। मौके से शाहनवाज का साथी जब्बार भाग गया था। उसे बाद में स्योहारा पुलिस ने दबोच लिया। शाहनवाज अपने साथी जब्बार के साथ पेशी पर आया था। पुलिस ने तीनों शूटरों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। 28 मई को नजीबाबाद में प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान व उसके भांजे शादाब की हत्या का बदला लेने के लिए शाहनवाज की हत्या की गई थी। दोनों की हत्या कुख्यात बदमाश शाहनवाज ने अपने साथी जब्बार व दानिश से कराई थी। इस घटना के बाद से जजी में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन

शाहनवाज की हत्या कराने के पीछे किसका हाथ है और ये हत्या किसने कराई है। पुलिस यह पता नहीं लगा सकी है। घटना के रोज से कई बडे़ लोगों पर शाहनवाज की हत्या कराने का शक था। लेकिन खुलकर कोई नाम नहीं ले रहा था। हालांकि की अहसान के बेटे साहिल ने हत्या की अपने ऊपर जिम्मेदारी ली थी। कहा था कि उसने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ ये हत्या की है। शाहनवाज की हत्या के बाद नजीबाबाद में गैंगवार शुरू होने की आशंका है। पुलिस शाहनवाज की हत्या के सूत्रधार तक नहीं पहुंच पाई है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा के मुताबिक शाहनवाज की हत्या की विवेचना चल रही है। विवेचना के दौरान जो नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed