{"_id":"69baf13b556de20afa0e7c44","slug":"the-market-has-been-closed-for-two-days-affecting-the-supply-of-vegetables-in-syohara-bijnor-news-c-27-1-bij1029-174847-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो दिन से मंडी बंद, स्योहारा में सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो दिन से मंडी बंद, स्योहारा में सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन
स्योहारा। अस्थायी सब्जी मंडी हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी पूरा बाजार बंद रहा। मंडी में सन्नाटा पसरा रहा, जिससे शहर में सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है और किल्लत के हालात बनने लगे हैं।
मुरादाबाद मार्ग स्थित अस्थायी सब्जी मंडी को हटाने के विरोध में आढ़तियों और सब्जी विक्रेताओं ने बुधवार को भी मंडी पूरी तरह बंद रखी। न तो बाहर से सब्जियों की आवक हुई और न ही आढ़तियों ने खरीद-फरोख्त की। इसका असर अब शहर के बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। मंडी बंद रहने से शहर में सब्जियों की उपलब्धता घटने लगी है। कई स्थानों पर सब्जियों के दाम बढ़ने की चर्चा है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मंडी से जुड़े आढ़ती शरीफ अहमद, महेंद्र सैनी, अशोक सैनी, ऋषिराम सैनी, हरपाल सैनी, प्रकाश सैनी, फरमान अहमद, इरफान अहमद, मुकेश सैनी, वसीम अहमद, विकास सैनी, इदरीश अहमद, जय कुमार सैनी, छोटू सैनी, सादिक अहमद, व शुभम सैनी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को विधायक अशोक कुमार राणा से मिला। उन्होंने हुए कहा कि अचानक की गई कार्रवाई से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विधायक ने अधिकारियों से वार्ता कर फिलहाल चार दिन का समय दिलाया और आश्वासन दिया कि इस अवधि में प्रशासन और व्यापारियों के बीच समन्वय बनाकर समाधान निकाला जाएगा। वहीं आढ़तियों ने प्रशासन पर बिना पूर्व लिखित नोटिस के कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मंडी हटाने का फैसला हठधर्मिता भरा है। उन्होंने मांग की कि यदि मंडी को हटाया जाता है तो पहले वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनका कारोबार प्रभावित न हो।