फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The main gate of the railway will be wide

रेल विभाग के अधिकारियों ने स्टेशन का किया सर्वे, रेलवे का मुख्य गेट पहले से और होगा चौडा

Tue, 13 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The main gate of the railway will be wide
रेलवे का मुख्य गेट का होगा चौड़ी
विज्ञापन

धामपुर। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के आदेश पर धामपुर के रेलवे स्टेशन को आधुनिकीकरण कराने की दिशा में रेल विभाग के अधिकारियों की ओर से सर्वे कार्य शुरू हो गया है। सीनियर डीएसटी नितिन प्रकाश के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने कई स्थानों पर सर्वे किया। बताया गया कि रेलवे स्टेशन के मुख्यद्वार की चौड़ाई पहले से करीब 20 फीट अधिक होगी।
सीनियर डीएसटी नितिन प्रकाश ने बताया गया रेलमंत्री के आदेश पर सर्वे शुरू हो गया है। प्रदेश और प्रदेशों के कई स्टेशनों के डिजाइन पर काम चल रहा है। जब धामपुर में रेल मंत्री आए थे तो उनके द्वारा ओडिशा के खुरदा रेलवे स्टेशन की तर्ज पर धामपुर के स्टेशन का जीर्णोद्धार करने का एलान किया था। टीम ने मंगलवार को रेलवे के मुख्य गेट, यार्ड, दोनों प्लेटफार्म, रिले कक्षों की पैमाइश की। बताया गया कि जहां पर साइकिल स्टेंड है, वह हटेगा। इसके स्थान पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण किया जाएगा। रेलवे के मुख्य गेट के चौड़ा करने के लिए दोनों ओर की कई दुकानें ध्वस्त होंगी। रेल विभाग की ओर से पालिका को पत्र भेज कर सहयोग की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन

दुकानों को ध्वस्त होने से बचाने का होगा प्रयास : पालिकाध्यक्ष
पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि रेलवे स्टेशन का आधुनिक तरह से निर्माण हो, पर दुकानों को ध्वस्त करने से बचाने का प्रयास होगा। ये दुकानें पालिका की संपत्ति है। जो लोगों ने किराए पर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed