फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The lock of the mobile will reveal the secret

Bijnor News: मोबाइल का लॉक उगलेगा का राज

Fri, 31 May 2024 02:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 31 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
The lock of the mobile will reveal the secret
बिजनौर। प्रॉपर्टी डीलर सुशील की हत्या के मामले में फिलहाल पुलिस गुत्थी नहीं सुलझा सकी है। तकनीकी रूप से भी पुलिस ने हत्याकांड की तह तक जाने का प्रयास किया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को खोलने का प्रयास किया, मगर पैटर्न लॉक नहीं टूट सका। फिलहाल पुलिस प्रॉपर्टी और लेनदेन के विवाद को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर सुशील कुमार की श्री हॉस्पिटल के पास दुकान है, जो उन्होंने किराए पर दे रखी है। बुधवार की शाम वे अपनी दुकानों पर आए थे। दुकान से वापस अपनी बाइक से लौट रहे थे, तभी पीछे से आए दो युवकों ने उन्हें आवाज दी और रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने अचानक तमंचे से गोली चला दी। घटना के बाद हत्यारोपी पैदल ही मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

साथ ही मृतक के नजदीकियों पर भी पुलिस शक कर रही है। मगर पूछताछ के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। जिस रास्ते से हत्यारोपी पर फरार हुए हैं। वहीं पर डॉग स्क्वायड की टीम भी सबूत जुटाने और निशान देही का पीछा कर रही है। इसके साथ ही सर्विलेंस टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दुश्मनी, रिश्तेदारी या लेनदेन, तीन बिंदुओं पर चल रही जांच
पुलिस इस हत्याकांड में तीन मुख्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसमें सबसे पहले प्रापर्टी डीलर सुशील के बेटे के साथ हुए विवाद के बिंदु पर काम रही है। इस मामले में पुलिस करीब तीन लोगों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। इसके अलावा प्रापर्टी डीलर का उसके ही नजदीकी रिश्तेदार से भी विवाद बताया जा रहा है। हत्या के बाद इनमें से कई लोग उसे देखने नहीं पहुंचे थे। ऐसे में पुलिस के शक की सुई इस ओर भी घूम गई है।
इसे लेकर भी करीब चार लोगों से पूछताछ चल रही है। वहीं तीसरा बिंदु प्रापर्टी से जुड़ा है। इसमें पुलिस यह खंगालने में जुटी है कि किसी से प्रापर्टी को लेकर तो विवाद या लेनदेन का मामला तो नहीं चल रहा था। पुलिस अफसरों की माने तो इन्हीं तीनों बिंदुओं से हत्या का राज खुल जाएगा।


वर्जन::
हत्या की जांच चल रही है। पुलिस हर बिंदु की बारीकि से जांच कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। - नीरज जादौन, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed