फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: ये तस्वीरें देख शर्म से झुक जाएंगी आंखें,मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला के मंचन में तार-तार हो रही मर्यादा

Wed, 21 Sep 2022 11:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The limitation being broken in the staging of Maryada Purushottam's Leela
रामलीला के मंच पर अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिन्हें देख कर आपकी आंखें भी शर्म से झुक जाएंगी। ये वीडियो किसी होटल या डांस पार्टी की नहीं बल्कि रामलीला मंचन की हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो जिले के हल्दौर, फीना, स्योहारा समेत अन्य कई जगहों की बताए जा रहे हैं।



वहीं दूसरी ओर इन सबके बावजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। आरोप तो यहां तक हैं कि कुछ राजनीतिक लोगों के हस्तक्षेप के कारण अफसर कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

The limitation being broken in the staging of Maryada Purushottam's Leela
रामलीला में अश्लील डांस रोकने की मांग - फोटो : अमर उजाला

पहला मामला-
क्षेत्र में स्योहारा के साथ-साथ दर्जनों स्थानों पर आदर्श रामलीला का मंचन किया जा रहा है। मगर आज रामलीला कमेटी के कुछ आयोजकों ने चंद रुपये के लालच में रामलीला के मंचन को बदनाम कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो स्योहारा के मोहल्ला रियासत में चल रही आदर्श रामलीला मंचन के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में अश्लील नाच होता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने पर कमेटी के आयोजक तरह-तरह की सफाई देने में लगे हैं। मंगलवार को वीडियो के वायरल होने पर कई लोगों ने पुलिस-प्रशासन से अश्लील डांस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

The limitation being broken in the staging of Maryada Purushottam's Leela
डांस करतीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala

दूसरा मामला-
हल्दौर गुदड़ी मेले में बालाओं का नाच नहीं रोक पाए अफसर

हल्दौर गुदड़ी मेले में पिछले 15 दिन से अश्लील नृत्य चल रहा था। कमाल यह है कि मेले की अनुमति देते समय नृत्य न होने की शर्त रखी गई थी, इसके बावजूद बेरोकटोक गुदड़ी मेले में अश्लील नृत्य चला। इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ। इसके बावजूद न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही प्रशासनिक अफसरों ने इस ओर कोई ध्यान दिया। सूत्रों की माने तो राजनीतिक दबाव के चलते ऐसा हुआ था। अब मेले की अनुमति का समय पूरा हो चुका है। ऐसे में अफसर डांस पार्टी बंद होने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
The limitation being broken in the staging of Maryada Purushottam's Leela
रामलीला के मंच पर अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला

तीसरा मामला-
फीना में भी कई दिन चली डांस पार्टी

फीना में भी डांस पार्टी की किसी स्तर से अनुमति नहीं थी, इसके बावजूद करीब दस दिन यहां पर भी रात के समय डांस पार्टी चली। खूब अश्लील नृत्य हुआ, लेकिन यहां पर भी पुलिस और प्रशासनिक अफसर मूकदर्शक बनने के अलावा कुछ न कर सके।

विज्ञापन
The limitation being broken in the staging of Maryada Purushottam's Leela
रामलीला के मंच पर अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला

रामलीला मंचन में चल रहा अश्लील डांस के वीडियो वायरल का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। कहीं भी रामलीला मंचन में इस तरह का भोंडा डांस नहीं होगा। अगर क्षेत्र में कहीं भी अश्लील डांस का आयोजन पाया जाता है तो कमेटी आयोजकों के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी। - धर्म सिंह मार्छाल, एएसपी पूर्वी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed