फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The law of two children in the country must be made: Giriraj Singh

देश में दो बच्चों का कानून बनना जरूरी : गिरिराज सिंह

Thu, 27 Dec 2018 12:06 AM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Published by: NAVEEN GUPTA Updated Thu, 27 Dec 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
The law of two children in the country must be made: Giriraj Singh
जनसंख्या कानून रैली को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आजादी की समय देश में 90 प्रतिशत हिंदू थे, अब 70 प्रतिशत रह गए हैं। अगर देश में दो बच्चों का कानून नहीं बना तो अगले 20 साल में हिंदू मिट जाएगा। न देश में विकास बचेगा और न लोकतंत्र। पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान ही भारत को हिंदू राष्ट्र कर देना चाहिए था। कहा कि देश हिंदुओं ने नहीं मुसलमानों और जिन्ना ने तोड़ा है। अब मुसलमान अपने बच्चों को बढ़ा रहे हैं। भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनने से बचाना होगा।
विज्ञापन



जनसंख्या सावधान फाउंडेशन के तत्वावधान आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लोग देश की आबादी कभी 125 करोड़ तो कभी 130 करोड़ बताते हैं। कहा कि स्मार्ट फोन का वोल्डा मीटर कहता है कि भारत की आबादी 136 करोड़ है। आधार के हिसाब से देश की आबादी 143 करोड़ है। रोंहिग्या और बांग्लादेशी घूसपैठियों को मिला लिया जाए तो भारत की आबादी चीन के बराबर हो जाएगी। चीन में एक मिनट में 11 बच्चे पैदा हो रहे हैं जबकि भारत में 30 बच्चे पैदा होते हैं। पूरी दुनिया की एक तिहाई आबादी भारत में है। जबकि जमीन दो प्रतिशत और पानी चार प्रतिशत है। 12 महीने का पर्यावरण सात महीने में ही खर्च हो रहा है। अगर दुनिया के हर घर में एक बच्चा कम पैदा हो तो एक साल का पर्यावरण दो साल चलेगा।
विज्ञापन





कहा कि फोरलेन सड़क का निर्माण पूरा होने तक उस पर आठ लेन की आबादी आ जाती है। गांव में स्कूल दो कमरों का पास होता है और उसके बनने तक चार कमरे की आबादी हो जाती है। बढ़ती भीड़ स्टेशन पर यात्री को मेट्रो ट्रेन पर खुद ही चढ़ा देती है और खुद उतार देती है। कहा कि ट्रेन में यात्री खड़े रहने वाले योग में ही सफर करते हैं। चीन में 1979 में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो गया। आज चीन रूस और अमेरिका के बराबर खड़ा है। लेकिन जब भारत में कानून बनाने की बात होती है तो राजनेता के रूप में भगवान बीच में आ जाते हैं। देश का सबसे ज्यादा नुकसान इन राजनेताओं ने ही किया है। मुगलों ने हिंदुओं को जातियों में बांट दिया और अंग्रेजों ने इसे और तोड़ा। 1962 में पहले चुनाव में मुसलमान के रूप में केवल मुसलमान खड़ा हुआ और हिंदुओं में जातियां खड़ी हुईं। अगर आने वाले पांच साल में भी जनसंख्या रोकने को कानून नहीं बना तो यह आखिरी स्टेज का कैंसर होगा। उस कैंसर से कोई नहीं बच सकता। बिजनौर वाले भी नहीं संभल सकेंगे। राजनेताओं के चंगुल से नहीं छूटे तो कोई बचाने वाला नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहा कि मुसलमान बच्चों को बढ़ा रहे हैं। सबकुछ योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है। कहा कि देश में उसकी सुनी जाती है जो सुनाना जानता है। जब पाकिस्तान से हिंदुओं की लाश भर भर कर आ रहीं थी तो कोई रावलपिंडी आमरण अनशन करने नहीं गया। मेघालय के जज ने कहा अगर दुनिया के जितने हिंदु हैं उन्हें वहां से भगाया जाता उनको स्थान भारत में मिलेगा। कहा कि भारत को मुस्लिम देश बनने से बचाना होगा। भारत में मुस्लिम तीन से 30 करोड़ हो गए और पाकिस्तान में हिंदू 23 प्रतिशत से दो प्रतिशत रह गए। वहां मंदिर टूट गए और भारत में तीन लाख मस्जिद बन गईं। हिंदुओं से बड़ा सेक्यूलर कौन हो सकता है। कहा कि वे एक गांव गए तो महिलाओं ने रोते हुए बताया कि उनकी बेटियों को उठा लिया। वहां जेहाद है। हिंदुओं की संख्या घट रही है। कहा कि सभी हिंदू बाकी को भी जागरूक करें। 54 जिलों में हिंदुओं की आबादी गिर रही है। आने वाले समय में 250 जिलों में हिंदुओं की आबादी गिर जाएगी। कुलदीप शर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में संजीव बंसल, ममता सहगल, चंद्रशेखर गर्ग, कपिल चौधरी, राजेश सैनी, डॉ. एमपी सिंह, विवेक कर्णवाल, आदित्य बंसल, वीरेंद्र राजपूत, अंकुश गुप्ता, प्रवेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed