फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The land of Ikra river got freed from possession

राजस्व विभाग की टीम ने सुंदरनगर में ईकडा नदी पर हुए अतिक्रमण , अवैध कब्जों को जेसीबी चला ध्वस्त किया

Thu, 21 Jul 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The land of Ikra river got freed from possession
ईकड़ा नदी की जमीन को कराया कब्जा मुक्त
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम मनोज कुमार सिंह के आदेश पर बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम ने धामपुर हुसैनपुर और सुंदरनगर कॉलोनी में ईकड़ा नदी की जमीन पर बने अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया।

क्षेत्र के पुराना धामपुर, सुहागपुर, उदयपुर, अलावलपुर, इंदिरा नगर, सुंदरनगर, टीचर्स कॉलोनी, शक्ति नगर आदि कई कॉलोनियों के लोगों की शिकायत थी कि प्रशासन की ओर से ईकड़ा नदी की जमीन को कब्ज मुक्त नहीं किया जा रहा है। नदी की जमीन पर अवैध कब्जे होने से आबादी क्षेत्र में नदी संकरी होकर नाले के आकार में हो गई है, जिससे बरसात के दिनों के पहाड़ों पर भारी बारिश होने से जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। तहसीलदार गोपेश तिवारी ने राजस्व विभाग की चार टीमों से सर्वे कराने के बाद बृहस्पतिवार को अवैध कब्जे हटवाए। उन्होेंने कहा कि नदी की जमीन पर कई स्थानों पर कब्जा है। सभी कब्जों को चिह्नित कर अवैध निर्माण ध्वस्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed