{"_id":"5e444b4b8ebc3ee61d7fa609","slug":"the-indefinite-strike-of-farmers-continues-bijnor-news-mrt4686498160","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
कोतवाली थाने में धरने पर बैठे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता।
- फोटो : BIJNOR
किसानों का अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी
कोतवाली देहात। पुलिस द्वारा अकबराबाद विद्युत उपकेंद्र के जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने अनिश्चित कालीन धरना बुधवार को दूसरे दिन भी किया। किसानों में एसडीएम के निर्देश के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से रोष है।
संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू ने बताया कि उनकी मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। बताया गया कि राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने 29 जनवरी को अकबराबाद विद्युत उपकेंद्र के जेई देवेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर थाना प्रांगण में बैठकर धरना दिया था। तब एसडीएम द्वारा जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया था। लेकिन दो सप्ताह बीतने के बाद भी जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। किसानों द्वारा मंगलवार से अनिश्चित कालीन धरना दिया जा रहा है। विद्युत उपकेंद्र अकबराबाद के जेई देवेंद्र कुमार ने 28 जनवरी को किसानों के खिलाफ विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर मारपीट, अभद्रता तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। किसानों का आरोप है कि पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। किसानों ने भी जेई और लाइनमैन के खिलाफ अभद्रता तथा हाथापाई करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है। धरने में संगठन के पदाधिकारियों उपेंद्र राठी, कैलाश सिंह, अंकुर, राजपाल सिंह, विपिन कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।