फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The Huriyars took over the squares and intersections, painting whoever they saw.

Bijnor News: चौक-चौराहों पर हुरियारों का कब्जा, जो भी दिखा उसे ही रंग डाला

Sun, 01 Mar 2026 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The Huriyars took over the squares and intersections, painting whoever they saw.
धामपुर। नगर में होली का त्योहार अपने चरम पर है। गलियां रंगों में सराबोर हो चुकी हैं। नगर की गलियों और चौक-चौराहों पर हुरियारों का कब्जा है। पुलिस की ओर से तेजी से गश्त की जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि रंग खेलते समय परिवार के बड़े लोग बच्चों के साथ जरूर रहें। बीमार, वृद्ध और महिलाओं आदि पर रंग न डालने दें। पहिया वाहन चालकों आदि पर पन्नी व गुब्बारे न फेंके।
विज्ञापन

रविवार को भी तीसरे दिन नगर में लोगों ने जमकर होली खेली। बाजार में दोपहर दो बजे तक पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। बाजार बंद रहा। त्योहार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे बड़े-बड़े ड्रमों में रंग भरकर अपनी टोली के साथ सड़कों, चौराहों पर खड़े रहते हैं। मार्ग से गुजरने वाले लोगों पर पिचकारियों आदि से रंग डालते हैं। नगर का वातावरण पूरी तरह होली के रंग में रंगा हुआ है। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक नगर में होली का हुड़दंग जमकर चल रहा है। उधर शांतिव्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस की भी चाक-चौबंद व्यवस्था है। थाना पुलिस रंग के समय नगर में गश्त कर रही है। पुलिस ने नगर वासियों से आह्वान किया कि वह रंग खेलने के दौरान अपने बच्चों के साथ रहें। बीमार, वृद्ध और महिलाओं आदि पर रंग न डालने दें। साथ ही सड़कों पर जाने वाले दुपहिया वाहन चालकों आदि पर पन्नी व गुब्बारे न फेंके। ऐसा करने से दुर्घटना आदि की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed