{"_id":"5dcaec238ebc3e5b5f7362fc","slug":"the-huge-roots-of-the-tree-removed-by-removing-the-railway-track-nazibabad-news-mrt453245421","type":"story","status":"publish","title_hn":"यार्ड लाइन में विशाल वृक्ष की जड़ से काफी ऊपर उठ गई थी शंटिंग लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यार्ड लाइन में विशाल वृक्ष की जड़ से काफी ऊपर उठ गई थी शंटिंग लाइन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक हटाकर निकाली वृक्ष की विशाल जड़ें
नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन क्षेत्र में विशाल वृक्ष की जड़ से प्रभावित रेल लाइन को दुरुस्त करने का रेलपथ विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है।
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र में वाशिंग लाइन है। वहां एक विशाल वृक्ष भी है, जिसकी जड़ों से यार्ड लाइन की शंटिंग से जुड़ी लाइन-12 को पेड़ की जड़ से काफी समय से नुकसान पहुंच रहा था। रेल लाइन करीब आधा फीट ऊपर उठ गई। शंटिंग में डिरेलमेंट की संभावना को देखते हुए रेलपथ विभाग ने मंगलवार को रेल लाइन के नीचे दबी जड़ को निकालने के लिए करीब तीन घंटे काम किया। इस दौरान प्रभावित रेल लाइन एसएस जयपाल सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर केएल वर्मा, एसएनटी तथा अन्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में जेसीबी से हटाई गई। जड़ को काटकर रेल ट्रैक ठीक करने का अभियान पूरा कर लिया, लेकिन जड़ कटने से वृक्ष को खतरा उत्पन्न हो गया है। आंधी में वृक्ष गिरने की आशंका बन गई है।