फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The holy light festival of Dhan Dhan Sri Guru Nanak Dev Ji was celebrated

गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया

Mon, 30 Nov 2020 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
The holy light festival of Dhan Dhan Sri Guru Nanak Dev Ji was celebrated
बिजनौर में गुरूद्वारे में गुरूनानकदेव जी प्रकाश पर्व सिख श्रद्धालुओं को संबोधित करती भाजपा की क - फोटो : BIJNOR
सतगुरु नानक प्रगटिया...
विज्ञापन

धामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से सोमवार को धन धन श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया।
सुबह श्री अखंड पाठ साहिब जी की संपूर्णता के उपरांत गुरुवाणी का प्रवचन हुआ। पटियाला से आए रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल लिया। गुरुनानक देव के आदर्शों पर चल समाज सेवा को प्रेरित किया। संगत ने उनके आदर्शों पर चल समाज सेवा का संकल्प लिया।
गुरुद्वारे में संपन्न हुए कार्यक्रम में गुरुघर के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह, माता सुंदरी दल के जत्थे ने शबद गुरुवाणी का कीर्तन किया। पटियाला से आए रागी जत्थे भाई इंदरजीत सिंह फक्कड़ तथा धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर साहिब से आए प्रचारक भाई हरबीर सिंह खालसा ने श्री गुरुनानक देव जी का इतिहास सुनाकर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर बिजनौर से पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव ने गरीब असहाय की मदद का संदेश मानवता की सेवा दिया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर धामपुर शुगर मिल उपाध्यक्ष एमआर खान, जीएम प्रशासन विजय गुप्ता, पीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष राज शर्मा, मनीष सिंह, डॉ. विकास डाबर, कोतवाल अरुण कुमार त्यागी, पश्चिमी उत्तर व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष जावेद रहमान शम्सी, मोती शर्मा को समाज सेवा के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ .धर्मवीर सिंह को गुरुद्वारा प्रबंध समिति की ओर से प्रधान सरदार सतवंत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, सचिव सरदार अमरजीत सिंह, सरदार सतमीत सिंह मनी, सरदार गुरचरण सिंह चावला ने शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट, सरदार कुलदीप सिंह मोंगा, सरदार देवेंद्र सिंह मोंगा ,सरदार बलजीत सिंह गांधी, सरदार त्रिलोचन सिंह चावला, बाबू गुलशन लाल छाबड़ा, सभासद सरदार जसप्रीत सिंह रॉकी, सरदार देवेंद्र सिंह सलूजा, सरदार हरभजन सिंह सलूजा, सरदार हरपाल सिंह चावला, बाबू वेद प्रकाश जुनेजा, सरदार त्रिलोचन सिंह चावला रहे। संचालन प्रबंध समिति के सचिव सरदार अमरजीत सिंह ने किया ।समाप्ति के उपरांत गुरुद्वारा सचिव सरदार अमरजीत सिंह के परिवार की ओर से गुरु का लंगर वितरित किया गया।
डीएम को भी संगत ने सम्मानित किया
इस अवसर पर देर शाम जिलाधिकारी बिजनौर रमाकांत पांडे , सीडीओ बिजनौर केपी सिंह ,डिप्टी कलेक्टर अभिनव कनौजिया, उप जिलाधिकारी धामपुर धीरेंद्र सिंह , सीओ अजय कुमार अग्रवाल गुरुद्वारा साहब पहुंचे और इस मौके पर सिख संगत ने श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएम ने संगत को बधाई दी।
अफजलगढ़। नगर स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में गुरू नानक देव जी के जयंती पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरूग्रंथ साहब का पाठ व शबद कीर्तन किया।
शबद कीर्तन हरप्रीत सिंह के जत्थे ने किया। कथावाचक हरप्रीत सिंह ने गुरू नानक देव जी के विषय में बताते हुए कहा कि उनका जन्म पाकिस्तान के ननकाना साहब में हुआ था। उन्होंने सिख धर्म की स्थापना की। उन्होंने गुरू के बताए मार्ग पर चलने व दीन दुखियों की मदद करने का आह्वान किया। नाम जपते हुए ईश्वर का सम्मान करने का आह्वान करते हुए कहा कि गुरू के बताए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य का कल्याण संभव है।
तत्पश्चात गुरू का भोग लगाकर प्रसाद व लंगर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों सिख संगत ने प्रसाद व लंगर ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इस अवसर पर गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष सरदार सुच्चा सिंह, सुरेंद्र सिंह, अवतार सिंह, अजबिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, जसवंत सिंह, हरप्रीत सिंह, अजमेर सिंह तथा शेर सिंह आदि का सहयोग रहा।
नगीना। गुरुनानक देव का 551 वां प्रकाश पर्व नगीना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसडीएम कंपाउंड के पास स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन व लंगर का आयोजन किया।
सोमवार को एसडीएम कंपाउंड के पास स्थित गुरुद्वारे में गुरु संत सभा द्वारा तीन दिन पूर्व शुरू हुए गुरुवाणी पाठ का समापन विधि विधान से किया गया। इस मौके पर गुरु संत सभा के अध्यक्ष सरदार केवल पाल सिंह, ज्ञानी किशन सिंह व सरदार तारा सिंह द्वारा गुरुवाणी पाठ के समापन के उपरांत गुरुद्वारे में प्रसाद वितरण व लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगीना के विधायक मनोज पारस की पत्नी जिला पंचायत सदस्य नीलम पारस, धर्मेंद्र पारस, सरदार युद्धवीर सिंह, बलवेंदर सिंह, अमीर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राम बहादुर सिंह, मास्टर धर्मवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, कमलजीत, दर्शन सिंह, शेख परवेज पाशी, अजित कौर मौजूद रहे।
गुरुवाणी कीर्तन दरबार सजाया
नूरपुर। गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा मे गुरुवाणी कीर्तन दरबार सजाया गया। अरदास के बाद संगत को गुरु का लंगर छकाया गया।
सुबह संगत ने गुरुवाणी कीर्तन के साथ गुरुद्वारा साहिब की परिक्रमा की। अखंड पाठ के समापन के बाद ज्ञानी अरवेंद्र सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा प्रधान जोगेन्द्र सिंह लाला, अवतार सिंह, अमृत सिंह, गुरुचरण सिंह, प्रवेंद्र सिंह आदि का योगदान रहा।
राजा का ताजपुर में गुरुद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा में कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें जितेंद्र सिंह, शुभदीप सिंह, रमनदीप सिंह, प्रभजोत सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। इससे पहले प्रभातफेरी निकाली गई। गुरुद्वारा प्रधान कमलजीत सिंह ने गुरुघर के सेवकों को सरोपा भेंट किया। सुरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, गुरुदयाल सिंह, सतवीर सिंह, गुरमीत कौर आदि थे।
अखंड पाठ किया गया
स्योहारा। गुरुद्वारा श्रीसिंह सभा में अखंड पाठ की लड़ी चलाई गई। नगर में प्रभात फेरी निकली गयी। निशान साहिब का चोला बदला गया। भाई सुरिन्दर सिंह बीबी मौला अमृतसर ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। ज्ञानी नवनीत सिंह कथावाचक अफजलगढ़ वालों ने गुरु नानक की वाणी सुचजी कुचजी गुणवंती के अर्थ संगत को बताए। संरक्षक डा. एचएस कालरा, प्रतिपाल सिंह, अरविंदर सिंह, सुरेंदर सिंह खालसा, अवतार सिंह आदि का सहयोग रहा। बलवीर सिंह, कवलजीत सिंह, रविंदर सिंह, गुरुदीप सिंह, जसवीर सिंह, नवदीप सिंह, जगदीप सिंह, हरजीत सिंह, मनजीत सिंह, लीनी, रेशू, सिमरन कौर, शानू, परमजीत कौर, रविंदर कौर आदि रहे।

प्रभात फेरी निकाली गई
हल्दौर। गांव पैजनियां में गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी के तत्वावधान में प्रभात फेरी निकली गई। गुरुद्वारा के ज्ञानी करतार सिंह ने सिख संगत से समस्त बुराइयों का त्याग कर गुरु जी के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। प्रभात फेरी में शामिल बच्चों ने भी गुरु की महिमा का बखान गीतों के माध्यम से किया । इस अवसर पर गुरुद्वारे में गुरु वाणी का कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रसाद वितरित किया गया। प्रभात फेरी में रंजीत सिंह सोनू, काजल कौर, मोनू, रॉकी, ईशू आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

स्योहारा में गुरुद्वारा श्रीसिंह सभा में गुरूनानक देव जी के प्रकाशोत्शव पर शबद कीर्तन करता जत्थ

स्योहारा में गुरुद्वारा श्रीसिंह सभा में गुरूनानक देव जी के प्रकाशोत्शव पर शबद कीर्तन करता जत्थ- फोटो : BIJNOR

नगीना में गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन करते ज्ञानी जत्था।

नगीना में गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन करते ज्ञानी जत्था।- फोटो : BIJNOR

नगीना में गुरुद्वारे में लंगर के लिए रोटी बनाती महिलाएं।

नगीना में गुरुद्वारे में लंगर के लिए रोटी बनाती महिलाएं।- फोटो : BIJNOR

अफजलगढ़ में गुरूद्वारे में गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्शव पर शबद कीर्तन करते जत्थेदार।

अफजलगढ़ में गुरूद्वारे में गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्शव पर शबद कीर्तन करते जत्थेदार।- फोटो : BIJNOR

हल्दौर के गांव पैजनियां में प्रभातफेरी निकाले सिख।

हल्दौर के गांव पैजनियां में प्रभातफेरी निकाले सिख।- फोटो : BIJNOR

राजा का ताजपुर में प्रभातफेरी निकालते सिख श्रद्धालु।

राजा का ताजपुर में प्रभातफेरी निकालते सिख श्रद्धालु।- फोटो : BIJNOR

06ष्  धामपुर में डीएम रमाकांत पांडेय को गुरूद्वारे में सम्मानित करते सिख समाज के लोग।

06ष् धामपुर में डीएम रमाकांत पांडेय को गुरूद्वारे में सम्मानित करते सिख समाज के लोग।- फोटो : DHAMPUR

06ड्ढ धामपुर के गुरुद्वारे में गुरबाणी कीर्तन करता रागी जत्था।

06ड्ढ धामपुर के गुरुद्वारे में गुरबाणी कीर्तन करता रागी जत्था।- फोटो : DHAMPUR

नजीबाबाद गुरुद्वारे में गुरूग्रंथ साहब की सेवा करते गुरू के वजीर ज्ञानी उपकार सिंह।

नजीबाबाद गुरुद्वारे में गुरूग्रंथ साहब की सेवा करते गुरू के वजीर ज्ञानी उपकार सिंह।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद गुरुद्वारे में गुरु पर्व पर शबद कीर्तन प्रस्तुत करता रागी जत्था। संवाद

नजीबाबाद गुरुद्वारे में गुरु पर्व पर शबद कीर्तन प्रस्तुत करता रागी जत्था। संवाद- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed