फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The heat has been raging since morning, with the heatwave making people miserable.

Bijnor News: सुबह से गर्मी ने दिखाए तेवर, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल

Mon, 25 May 2026 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The heat has been raging since morning, with the heatwave making people miserable.
बिजनौर में तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए गमछा ओढ़कर जाते युवक। संवाद - फोटो : कटरा पीएचसी में मरीजों का इलाज करती चिकित्सक।
बिजनौर। जिले में गर्मी से बुरा हाल है। रविवार को भी सुबह से शाम तक गर्मी ने तेवर दिखाए। उमस से भी लोगों का हाल बेहाल रहा। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव से गर्मी में अपना असर दिखा रही है। मौसम विभाग अभी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन

रविवार सुबह ही तेज धूप निकल आई। सूर्यदेव का तेज अधिक होने से पूरे दिन लोग परेशान रहे। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। वहीं, 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही लू से बाइक सवार बेहाल हो गए। लू थपेड़ों ने चेहरे को बुरी तरह झुलसा दिया। शाम छह बजे तक भी गर्म हवाओं ने गर्मी पूरा अहसास कराया। गर्मी अधिक होने पर दोपहर में जरूरी काम होने पर लोग घरों से बाहर निकले। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने कूलर, पंखे, एसी का प्रयोग किया। कमरों में सिर्फ पंखों से उमस और गर्मी से राहत नहीं मिली। गर्मी अधिक होने की वजह से पंखों ने भी गर्म हवा दी। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अभी तापमान में बढ़ोतरी होगी और लू भी चलेगी।
विज्ञापन

27 मई तक लू चलने को लेकर प्रशासन अलर्ट
जिले में 27 मई तक लू चलने की संभावना है, जिसके चलते प्रशासन ने कृषकों एवं पशुपालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। हीट वेव को देखते हुए दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में नहीं निकलने, हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनने की सलाह दी। साथ ही बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी अथवा छतरी से ढककर रखें तथा शरीर में पानी की कमी न होने दें। अधिक मात्रा में पानी, छाछ, नींबू पानी एवं ओआरएस आदि का सेवन करने की सलाह दी गई। वहीं, किसानों को फसलों में हल्की सिंचाई कर पर्याप्त नमी बनाए रखने, कटाई के बाद फसल को खेत में अधिक समय तक न छोड़ने की सलाह दी गई। पशुपालकों को पशुओं को छायादार स्थान पर रखने एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
18 मई- 39.4- 22.9
19 मई- 39.8- 23.4

20 मई- 41- 23.6
21 मई- 41.2- 23.8
22 मई- 40.6- 24.9
23 मई- 39- 23.4
24 मई- 41- 22.6
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed