फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The government fixed the treatment fees for Corona

शासन ने तय की कोरोना बीमारी के इलाज की कीमत

Fri, 28 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
The government fixed the treatment fees for Corona
शासन ने तय की कोरोना के इलाज की फीस
विज्ञापन

बिजनौर। शासन की ओर कोराना बीमारी के इलाज के लिए निर्धारित दरों से अधिक भुगतान लेने पर निजी चिकित्सालयों पर कार्यवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय के अनुसार जनपद को सी श्रेणी के नगरों में वर्गीकृत किया गया है। इसके अनुसार निजी चिकित्सालयों द्वारा कोरोना की साधारण बीमारी के मामले में प्रतिदिन 4800 रुपये, गंभीर बीमारी के मामले में 7800 रुपये, अत्यंत गंभीर बीमारी के मामले में नौ हजार रुपये प्रतिदिन की दर से अधिक भुगतान न लिया जाना निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस आदेश का पालन न करने पर निजी चिकित्सालयों पर कार्रवाई की जाएगी।

बैंक, बीमा कर्मियों को न रोके पुलिस: डीएम
बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण बैंकों, बीमा कंपनियों, भुगतान प्रणालियों एवं अन्य वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनियों की शाखाएं और कार्यालय खुले तथा क्रियाशील रखे गए हैं। उन्होंने पुलिस एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बैंक एवं वित्तीय सेवाओं के कर्मचारियों को उनकी आईडी के आधार पर आवागमन के लिए रोका न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed