फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The goat was tied all night long, but the heifer did not get trapped

Bijnor News: रातभर बकरी बांधी, पर नहीं फंसा गुलदार

Fri, 12 Jan 2024 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 12 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
The goat was tied all night long, but the heifer did not get trapped
बिजनौर, धामपुर। वन विभाग के अधिकारियों ने गांव कुंडीपुरा में गुलदार को पकड़ने के लिए माननगर से मंगाए पिंजरे को जंगल में लगा दिया है। पिंजरे के भीतर गुलदार के शिकार के लिए रात भर बकरी को बांधे रखा। लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हुआ। गौरतलब है कि इस गांव में चार दिन पहले गुलदार ने दो महिलाओं को हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन

ग्रामवासी राम सिंह, हरपाल सिंह आदि का कहना है कि गुलदार अभी भी गांव के जंगल में घूमता दिखाई दे रहा है। लोगों को डर है कि कहीं गुलदार फिर से उनके गांव के लोगों पर हमला कर नुकसान न पहुचा दे। ग्रामीणों में दहशत है। उधर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सादा उमरपुर, सालार नगर में भी बृहस्पतिवार देर शाम गुलदार दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में हैं। गौरतलब है कि चार दिन पहले क्षेत्र के गांव कुंडीपुरा में जंगल में गन्ना छील रहीं दो महिलाओं को गुलदार ने हमला कर जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन

घटना से एक दिन पहले इसी गांव में एक किसान के बोरिंग के कुएं के भीतर से दो मृत शावक बरामद हुए थे। लोगों का कहना है कि गुलदार अपने बच्चों को खोजने के लिए आक्रामक हो घटनास्थल के आसपास घूमती देखी जा रही है। गांववालों को गुलदार से अब पहले से और अधिक खतरा बढ़ गया है। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को गांव में लोकेशन ट्रेस कर पिंजरे को लगा पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नासिर के सहयोग से पिंजरे के भीतर पूरी रात बकरी को बांधे रखा। लेकिन गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि गुलदार लोगों को क्षेत्र में अब पहले से अधिक घूमता तो दिखाई दे रहा है। लेकिन पिंजरे की तरफ नहीं पहुंचा। वन विभाग के अधिकारियों से घेराबंदी का पकड़ने की मांग की है। उधर वन विभाग के क्षेत्राधिकारी गोविंद राम गंगवार का कहना है कि विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed