फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The goal is to protect the interests of minorities: Haider

अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करना लक्ष्य : हैदर

Mon, 26 Jun 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 26 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
The goal is to protect the interests of minorities: Haider
फोटोः
विज्ञापन

नूरपुर। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हैदर अब्बास चांद ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने के लिए राज्य अल्पसंख्यक आयोग हमेशा संकल्पबद्ध है। गरीब, बेसहारा बच्चों की शिक्षा का मामला हो या फिर रोजगार से जुड़ी समस्याओं सहित अन्य समस्याओं को हल करने के लिए आयोग के सभी लोग कार्य कर रहे हैं। उक्त बात उन्होंने गांव चांगीपुर में रविवार को भाजपा लाभार्थी सम्मेलन में सम्मिलित होने के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल प्रभारी हसन मंसूरी के निवास पर पत्रकारों से कही। उन्होंने मदरसों को हाईटेक करने, छात्रवृत्ति और रोजगार मुहैया कराने के अलावा वक़्फ की जमीनों पर अवैध कब्जों को हटाने व कार्रवाई का दावा किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल प्रभारी हसन मंसूरी की अध्यक्षता व मास्टर राम सिंह के संचालन में आयोजित सम्मेलन को इमरान हैदर, मुंशी रामपाल सिंह, गोरक्षा महासभा के जिलाध्यक्ष फारुख अहमद, अलीशेर, शमशाद हुसैन, शफीक, मोबीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed