{"_id":"68618e47a7386c0b9d0297f7","slug":"the-girlfriend-who-arrived-at-the-wedding-ceremony-created-a-ruckus-the-baraat-returned-without-the-bride-bijnor-news-c-29-1-smrt1035-148945-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: निकाह समारोह में पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा, बिना दुल्हन लिए ही बरात लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: निकाह समारोह में पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा, बिना दुल्हन लिए ही बरात लौटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) निकाह समारोह में दूल्हे की प्रेमिका के पहुंचने से हंगामा हो गया। दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे व उसके परिजनों को बंधक बना लिया। रिश्तेदार व ग्रामीणों ने लेनदेन के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया। दूल्हे की प्रेमिका फिर थाना फुगाना पहुंची, घटना की सूचना पुलिस को दी। बिना दुल्हन लिए ही बरात वापस चली गई।
फुगाना थाने के एक गांव से बरात रविवार को बुढ़ाना कोतवाली के एक गांव में गई थी। बरात की सूचना मिलते ही दूल्हे की प्रेमिका भी वहीं पर पहुंच गई। निकाह समारोह में प्रेमिका ने हंगामा किया। हकीकत का पता चलने पर दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा व उसके परिजनों को बंधक बना लिया। ग्रामीणों, रिश्तेदारों ने खर्च के लेनदेन के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया। दुल्हन के बिना बरात खाली हाथ अपने गांव लौट गई।
दूल्हे की प्रेमिका फिर थाना फुगाना पहुंची। घटना की सूचना पुलिस को दी। फुगाना पुलिस ने बताया कि प्रेमिका व उसके प्रेमी दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।