{"_id":"6a9c75c1371f4e8b5804ffd0","slug":"the-ganges-water-level-rose-further-on-the-third-day-with-only-tractor-traffic-on-eight-villages-bijnor-news-c-27-1-bij1002-189442-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तीसरे दिन और बढ़ गया गंगा का पानी, आठ गांव के रास्तों पर केवल ट्रैक्टर से आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तीसरे दिन और बढ़ गया गंगा का पानी, आठ गांव के रास्तों पर केवल ट्रैक्टर से आवागमन
विज्ञापन
जलीलपुर में स्टेट हाईवे पर जलधारा
जलीलपुर। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है। मीरापुर सीकरी और रायपुर खादर के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। इससे आठ गांवों में सामान्य आवागमन प्रभावित हुआ है।
गांववासी अब केवल ट्रैक्टर के सहारे ही आवागमन कर पा रहे हैं। रायपुर खादर के निवासियों ने बताया कि गांव चारों तरफ पानी से घिरा है। अंबेडकर मूर्ति तक पानी पहुंच गया है। गांव से बाहर जाने वाले रास्तों पर पानी अधिक होने के कारण बाइक नहीं चल पा रही हैं। मीरापुर सीकरी के ग्रामीणों ने भी मुख्य रास्ते पर बाइक आवागमन बंद होने की जानकारी दी। स्टेट हाईवे बहसूमा पर भी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। पांडवनगर पुलिस चौकी और नारनौर गांव के बीच तेज बहाव के कारण कार और बाइक का संचालन रुक गया है।
दत्तियाना, सुजातपुर खादर, कुमरिया, मुजफ्फरपुर खादर, सियाली और जमालुदीनपुर का खेड़ा जैसे कई गांवों के निवासी प्रभावित हुए हैं। ये गांववासी ब्लॉक, तहसील और अन्य शहरों के लिए पांडवनगर पुलिस चौकी के पास से आवागमन करते हैं। यहां पानी का स्तर अधिक होने के कारण परेशानी हो रही है। गांववासी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर पानी पार करने को मजबूर हैं।