{"_id":"654531b6987c453c7c0723bb","slug":"the-female-henchman-who-took-the-life-of-a-teenager-is-imprisoned-in-a-cage-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-13721-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किशोर की जान लेने वाली मादा गुलदार पिंजरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किशोर की जान लेने वाली मादा गुलदार पिंजरे में कैद
विज्ञापन
बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम खत्रीवाला में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार।
- घटनास्थल के पास लगाया था वन विभाग ने पिंजरा
- वन विभाग का दावा, इसी मादा गुलदार ने ली थी किशोर की जान
- मादा गुलदार की उम्र तीन साल, कानपुर चिड़ियाघर भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना/बढ़ापुर (बिजनौर)। बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम खत्रीवाला में किशोर जिगर कुमार को मारकर खाने वाली मादा गुलदार 24 घंटे के भीतर ही पिंजरे में कैद हो गई। उसकी उम्र तीन साल बताई जा रही है। उसे वन विभाग ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया है।
बुधवार की मध्य रात्रि ग्राम खत्रीवाला में घर के आंगन में सो रहे किशोर जिगर कुमार को गुलदार उठाकर ले गया था। खेत में ले जाकर उसे बुरी तरह खा लिया था। वन विभाग ने घटनास्थल के आसपास एक पिंजरा और चार ट्रैप कैमरे लगाए थे। वन विभाग को शुक्रवार की सुबह उस समय सफलता हाथ लग गई, जब पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। पिंजरे में बंद इस गुलदार को अमानगढ़ भेजा गया।
वन विभाग के एसडीओ अंशुमन मित्तल ने बताया कि पकड़े गए मादा गुलदार की उम्र लगभग तीन से चार वर्ष के बीच प्रतीत हो रही हैं। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आला अधिकारियों के निर्देश से गुलदार को कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया हैं। इसी गुलदार ने किशोर पर हमला किया था।
विज्ञापन
उसी जगह फिर से पिंजरा लगवाया
वन दरोगा धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुलदार के पकड़े जाने के बाद अभी भी ग्रामीणों में दहशत है। इसके चलते गांव में एक बार फिर पिंजरा लगा दिया गया हैं ।