फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The farmers left the Majduras from tractor trolley to Bijnor

किसानों ने मजदूूरों को ट्रैक्टर ट्राली से बिजनौर तक छोड़ा

Sun, 17 May 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
The farmers left the Majduras from tractor trolley to Bijnor
बिजनौर में मजदूरों को ट्रैक्टर ट्राली से लेकर जाते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
किसानों ने मजदूूरों को ट्रैक्टर ट्राली से बिजनौर तक छोड़ा
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने दूसरे प्रदेशों से आ रहे थके-हारे मजदूरों को जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर ट्रालियों से भिजवाया। प्रशासन इन मजदूरों को बसों से भिजवाने की व्यवस्था कर रहा है।
लॉकडाउन में पंजाब व हरियाणा से मजदूरों के आने का सिलसिला लगातार चल रहा है। रविवार को भी बहुत से मजदूर परिवार किसी तरह गंगा पार करके मंडावर क्षेत्र में पहुंचे। थके हारे मजदूरों को खादर क्षेत्र के किसानों ने खाना खिलाया। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने इस बारे में डीएम रमाकांत पांडेय से बात की। डीएम ने बताया कि मजदूरों को बसों से रामपुर भिजवाया जा रहा है। वहां से ट्रेन उन्हें लेकर जाएगी। भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रवासी मजदूरों को जिला मुख्यालय भिजवाया। इनमे 36 मजदूर बिहार के थे, जो कई दिन पहले पंजाब और हरियाणा से चले थे। दिगंबर सिंह ने बताया कि मजदूरों की अब किसान मदद करेंगे। अगर प्रशासन पर मजदूूरों को ले जाने के लिए वाहनों की कमी होगी तो यूनियन के कार्यकर्ता अपने जिले में मजदूरों को ट्रैक्टर ट्राली से दूसरे जिले की सीमा तक छोड़ेंगे। वहां से दूसरे जिलों के कार्यकर्ता इन मजदूरों को आगे छोड़ेंगे।
विज्ञापन

धामपुर, नजीबाबाद में 410 प्रवासी मजदूर क्वारंटीन
धामपुर/नजीबाबाद। धामपुर क्षेत्र के राजस्व अधिकारी डेविड कुमार ने बताया कि विनायक मंडप में शनिवार तक 68 मजदूर क्वारंटीन थे। शनिवार देर शाम 32 और कामगारों के आने के कारण अब यहां पर 100 मजदूर क्वारंटीन हैं। पालिका की ओर से मनभावन में 38 से बढ़कर रविवार को 41 लोग क्वारंटीन है। सभी लोग बिहार और झारखंड निवासी हैं। नौ कामगार उषा स्माकर स्कूल में क्वारंटीन हैं। कैंप प्रभारी पुष्पेंद्र सक्सेना ने बताया कि सभी पर निगरानी रखी जा रहा है। वहीं, नजीबाबाद में प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के करीब 260 लोग क्वारंटीन हैं। इनमें प्रदेश के 147 श्रमिक शामिल हैं। मंडावली पुलिस ने रविवार को उत्तराखंड से आए 21 श्रमिकों को नजीबाबाद में क्वारंटीन कराया। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने मंडावली पुलिस द्वारा रविवार को तड़के क्षेत्र से पैदल गुजर रहे उत्तराखंड से आए 21 श्रमिकों को राजा चरत सिंह इंटर कालेज साहनपुर आश्रय स्थल पर क्वारंटीन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने रेलवे क्रासिंग क्षेत्र में तलाशे श्रमिक
नजीबाबाद/कालागढ़। प्रवासी श्रमिकों के रेल लाइन से गुजरने की सूचना मिलते ही सीओ प्रवीन कुमार सिंह ने टीम के साथ रेल लाइन तथा आसपास के क्षेत्रों में श्रमिकों की तलाश की। लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड से जंगल के रास्ते अनेक श्रमिक पुलिस से बचकर पैदल अपने घर जाने के लिए गुजर रहे हैं। सीओ प्रवीन कुमार सिंह को रविवार को नजीबाबाद कोटद्वार ब्रांच लाइन के जाफराबाद स्थित स्नेह रोड स्टेशन हॉल्ट क्षेत्र की ओर से प्रवासी श्रमिकों के गुजरने की सूचना मिली। सीओ ने तत्काल जाफराबाद रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र में पहुंचकर काफी देर तक श्रमिकों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं लग सका। वहीं, एसओ कालागढ़ रियाज अहमद ने बताया कि कालागढ़ में रात में बैरियर पर बिना किसी की अनुमति लेकर आने की सूचनाएं मिल रही थी। जिससे रात्रि में केवल पुराना कालागढ़ के बैरियर संख्या एक पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बैरियर संख्या दो बटा छह व हाइडिल कालोनी के पीछे के बैरियर पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड के श्रमिकों को लेकर नजीबाबाद से होकर प्रतापगढ़ जातीं मिनी बसें।

उत्तराखंड के श्रमिकों को लेकर नजीबाबाद से होकर प्रतापगढ़ जातीं मिनी बसें।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed