नजीबाबाद। किसान यूनियन ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ खंड कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। किसानों ने नलकूपों पर लगाए मीटर कार्यालय पर जमा कराए।
किसानों को बिजली मुफ्त देने की घोषणा पूरी न होने, नलकूपों पर मीटर लगाने से नाराज किसानों ने खंड कार्यालय पर भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष चौ.अवनीश कुमार, युवा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बांठ, वीरेश राणा, बाबूराम तालान के नेतृत्व में धरना दिया। किसानों ने एसडीओ द्वितीय को अपने बीच बैठाकर बिजली संबंधी समस्याओं के प्रति सरकार और विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध जताया। किसानों ने नलकूपों पर मीटर लगाकर किसानों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नलकूपों से उतारे गए मीटर खंड कार्यालय पर जमा कराए। प्रदर्शन में नरदेव सिंह, दिनेश कुमार, बाबूराम तालान, दुष्यंत, करन सिंह, अजय, भूपेंद्र, जसवेंद्र, होशियार सिंह, लोकेंद्र, सचिन, सुरेश सहित अनेक किसान शामिल रहे।

नजीबाबाद में धरना सभा में बोलते वीरेश राणा।- फोटो : NAZIBABAD