{"_id":"5f07590f8ebc3e638375ac0a","slug":"the-families-of-the-deceased-teenagers-were-comforted-bijnor-news-mrt490452799","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक किशोरों के परिजनों को दी सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक किशोरों के परिजनों को दी सांत्वना
विज्ञापन
मृतक किशोरों के परिजनों को दी सांत्वना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भारतीय बौद्ध संघ के जिला अध्यक्ष गामेंद्र सिंह गजरौलिया संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर मंडावर थाना क्षेत्र के गांव बालावाली पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने गंगा नदी में डूबने दो मृतक किशोरों के परिजनों से मुलाकात की और परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
सोमवार को गांव बालावाली निवासी सोनू (12) व आशीष (11) की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई थी। दोनों किशोर सोमवार की दोपहर घर से साइकिल लेकर नदी में नहाने के लिए गए थे। अगले दिन मंगलवार को दोनों के शव पानी की सतह पर तैरते हुए मिले थे। मृतक तहेरे-चचेरे भाई थे। बृहस्पतिवार को गामेंद्र सिंह गजरौलिया दोनों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को भारतीय बौद्ध संघ की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संघ के युवा नेता नितिन कुमार, शेखर कुमार, मनोज कुमार, रूपन सिंह, देवराज सिंह मौजूद रहे।