फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The exercise to build a new police line started

नई पुलिस लाइन बनाने की कवायद शुरू

Sat, 14 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
The exercise to build a new police line started
नई पुलिस लाइन बनाने की कवायद शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। मंडावर मार्ग गांव गजरौला शिव के पास नई पुलिस लाइन बनने की कवायद शुरू हो गई है। पुलिस लाइन बनाने का काम शुरू होगा। नई पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के आवास बनेंगे। इसमें 13 मंजिल तक आवास बनाए जा रहे हैं।

बिजनौर में शहर के बीचों बीच पुलिस लाइन को बाहर शिफ्ट करने की लंबे समय से कवायद चल रही है। पुलिस लाइन के लिए मंडावर मार्ग पर गांव गजरौला शिव के पास ग्राम समाज की 44 हेक्टेयर भूमि भी चिह्नित कर ली गई थी। इस भूमि पर तमाम लोगों की नजर थी। पुलिस लाइन के लिए धन आवंटित होने के बाद निर्माण की कवायद शुुरू हो गई है। नई पुलिस लाइन का निर्माण शुरू कर दिया गया हैं। नई पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के आवास बनेंगे। नई पुलिस लाइन में 13 मंजिल की दो इमारतें बनेंगी। इनमें दो कमरों के 104 फ्लैट 22 करोड़ की लागत से बनेंगे। आठ मंजिल का पुरुष हॉस्टल डेढ़ करोड़ की लागत से एवं चार मंजिल का महिला हॉस्टल एक करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेगा। नई पुलिस लाइन में छह सौ से ज्यादा पुलिस कर्मी शिफ्ट हो सकेंगे। नई पुलिस लाइन के बनने से पुलिस कर्मियों की दिक्कतें भी कम होंगी। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक नई पुलिस लाइन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। निर्माण शुरू हो चुका है। बहुत जल्दी ही नई पुलिस लाइन बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed