{"_id":"5df28b658ebc3e87de7dfca1","slug":"the-effigy-of-the-producer-of-panipat-film-blew-bijnor-news-mrt4584465170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत फिल्म की निर्माता का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत फिल्म की निर्माता का पुतला फूंका
विज्ञापन
पानीपत फिल्म की निर्माता का पुतला फूंका
बिजनौर। रालोद कार्यकर्ताओं ने फिल्म पानीपत में महाराजा सूरजमल जाट की गलत छवि दिखाने के विरोध में नारेबाजी करते हुए फिल्म निर्माता सुनीता गोवारिकर का पुतला फूंका। फिल्म के हो रहे विरोध को देखते हुए एसआरएस सिनेमाज में बृहस्पतिवार को एक भी शो नहीं चलाया गया।
कार्यकर्ता महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शनी चौक पर कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्माता व निर्देशक के खिलाफ नारेबाजी की। पूनम चौधरी ने कहा कि महाराजा सूरजमल केवल जाटों के ही नहीं बल्कि सर्वसमाज के दिलों में बसे हैं। फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर व निर्माता सुनीता गोवारिकर अगर इतिहास नहीं पढ़ सकते थे तो उन्हें वीर सावरकर की पुस्तक पढ़ लेनी चाहिए थी। राहुल चौधरी ने कहा कि महाराजा सूरजमल ने देश को एक सूत्र में बांधने का बीड़ा उठाया था, जिसके लिए वे शहीद हो गए। मास्टर इंद्रमणि ने कहा कि सभी की बहू-बेटियों की इज्जत करने वाले महाराजा सूरजमल की छवि खराब करने वालों का विरोध किया जाएगा। सभी ने फिल्म का प्रदर्शन बंद करके इसके निर्माता व निर्देशक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इसके बाद फिल्म निर्माता सुनीता गोवारिकर का पुतला फूंका। इस दौरान ओमकार सिंह, पुनीत कुमार, ताराचंद, उदयवीर, पुष्पेंद्र कुमार, परवेंद्र कुमार, अमित कुमार, यश डबास, ओमराज सिंह, रोबिन चौधरी आदि मौजूद रहे।