फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The edge of the virus... how ready are we?

वायरस की धार... हम कितने हैं तैयार

Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
The edge of the virus... how ready are we?
वायरस की धार... हम कितने हैं तैयार
विज्ञापन

बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए तैैयारी जोरों से शुरू कर दी है। जिला अस्पताल को एल-टू और चांदपुर, नजीबाबाद, हल्दौर व धामपुर के स्वास्थ्य केंद्रों को एल-वन प्लस वार्ड घोषित कर दिया गया है। यहां कोरोना के संभावित केस आने की स्थिति में स्टाफ भी नियुक्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
कोरोना संक्रमण की जांच लगातार की जा रही है। इस समय सबसे ज्यादा फोकस विदेशों से आने वाले लोगों पर है। कोरोना के संभावित मरीजों के लिए वार्ड आरक्षित किए जा रहे हैं। विदेश से आने वाला कोई व्यक्ति अगर संक्रमित मिलता है तो उसे स्थानीय लोगों से अलग वार्ड में रखा जाएगा। उसके संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए भी अलग अभियान चलाया जाएगा। वहीं इस बार कोरोना से लड़ाई में स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारी को पूरी मानकर चल रहा है। हालांकि संक्रमण का फैलना जनता के टीकाकरण और लापरवाही पर निर्भर है। इस बार बच्चों के लिए पीकू वार्ड भी बनाए गए हैं। इसमें जिला अस्पताल में बच्चों के लिए 40 और एल-वन प्लस केंद्रों पर पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। उपकरणों की जांच भी की जा रही है। पिछली बार कोरोना के प्रकोप के समय जिला अस्पताल में वेंटिलेटर थे, लेकिन उन्हें चलाने के लिए स्टाफ प्रशिक्षित नहीं था। इस बार स्टाफ को प्रशिक्षित कर दिया गया है। विभाग ने दवा से लेकर पीपीई किट और ऑक्सीजन तक को संरक्षित कर लिया है। दवाइयों की बड़ी खेप भी विभाग ने इकट्ठा कर ली है।
विज्ञापन

जिले में विदेश से आए 42 लोग
डॉ.बीएस रावत के अनुसार दो माह में जिले में 42 लोग ही विदेश से आए हैं। जिले में आए लोग की कोरोना जांच निगेटिव आई है।
जिला अस्पताल की तैयारी एकनजर में
ऑक्सीजन प्लांट 04
ऑक्सीजन सिलिंडर 750
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 582
पीपीई किट 3235
हाईड्रोक्सी क्लोरोक्वीन टैबलेट 58050
मास्क लगाकर रखें
एसीएमओ डॉ.एसके निगम के अनुसार विभाग पूरी तरह सतर्क है, लेकिन लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। सभी लोग कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराएं। भीड़ में जाने से बचें और मास्क लगाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed